Uncategorized

ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट फिर बिगड़े, निक्केइ करीब 2 परसेंट टूटा, गिफ्ट निफ्टी भी करीब 80 प्वाइंट नीचे

Last Updated on सितम्बर 9, 2024 8:51, पूर्वाह्न by Pawan

अमेरिका के कमजोर जॉब आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट फिर बिगड़े है। जापान का बाजार निक्केइ 3 परसेंट टूटा है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी 2.5% तक टूटे थे। हालांकि डाओ फ्यूचर्स हरे में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जॉब ग्रोथ के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी बाजार में दबाव बनाया। AI की धीमी पड़ती मांग से भी शेयरों में गिरावट रही।

S&P 500 इंडेक्स एक हफ्ते में 4.2% गिरा है। S&P 500 इंडेक्स मार्च 2023 के बाद एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरा। US के बाजार परनजर डालें तो 1 हफ्ते में नैस्डैक इंडेक्स 5.77 फीसदी टूटा हहै। जबकि S&P 500 इंडेक्स में 4.25 फीसदी और डाओ जोन्स में 2.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

1 हफ्ते में एनर्जी सेक्टर 5.6 फीसदी, कम्युनिकेशन सर्विसेज 5 फीसदी , मेटेरियल 4.8 फीसदी और इंडस्ट्रियल सेक्टर 4.4 फीसदी तक गिरा है। बता दें कि चीन में अगस्त महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स साल-दर-साल 0.6% बढ़ा है। घरेलू डिमांड में सुस्ती के बाद से ही यहां कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में सुस्ती दिख रही है।

 

दरअसल, रोजगार के नए आंकड़ों के बाद लेबर मार्केट में सुस्ती कि चिंता बढ़ते दिख रही है। इन आंकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नॉनफार्म पेरोल्स का आंकड़ा 1,42,000 पर रहा। हालांकि, बेरोजगारी दर घटकर 4.2% रही। यूरोप के बाजार भी शुक्रवार को 2.5% गिरकर बंद हुए।

क्रूड में दबाव

क्रूड कीमतों में नरमी जारी है। ब्रेंट 72 डॉलर के नीचे फिसला। OPEC+ ने दिसंबर से प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला टाला है। उधर सोना भी रिकॉर्ड हाई से फिसला है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 85.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 35,715.10 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.20 फीसदी गिरकर 20,962.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.45 फीसदी की गिरकर 17,188.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 2,749.24 के स्तर पर दिख रहा है। यागी तूफान की वजह से हॉन्ग कॉन्ग का बाजार आज बंद है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top