Uncategorized

डालमिया सीमेंट को ₹266 करोड़ का टैक्स नोटिस: साल 2019-20 और 2022-23 से जुड़ा है मामला, कंपनी बोली इससे कोई परेशानी नहीं होगी

डालमिया सीमेंट को ₹266 करोड़ का टैक्स नोटिस:  साल 2019-20 और 2022-23 से जुड़ा है मामला, कंपनी बोली इससे कोई परेशानी नहीं होगी

Last Updated on नवम्बर 30, 2025 15:19, अपराह्न by Khushi Verma

 

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

डालमिया भारत की सब्सिडियरी कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) को तमिलनाडु के सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने दो बड़े शो-कॉज नोटिस (कारण बताओ नोटिस) भेजे हैं। कुल मिलाकर कंपनी पर 266.3 करोड़ रुपए के टैक्स और पेनल्टी का दावा किया गया है।

 

कितना-कितना नोटिस आया?

साल 2019-20 के लिए:

  • टैक्स मांग: ₹128.39 करोड़
  • पेनल्टी: ₹19.25 करोड़
  • कुल: लगभग ₹147.64 करोड़

साल 2022-23 के लिए:

  • टैक्स मांग: ₹59.32 करोड़
  • पेनल्टी: ₹59.32 करोड़ (यानी टैक्स जितना ही जुर्माना)
  • कुल: लगभग ₹118.64 करोड़

दोनों मिलाकर कुल ₹266.3 करोड़ का मामला है।

वजह क्या है? टैक्स विभाग को इन दो सालों में कंपनी के टैक्सेबल टर्नओवर (यानी बिक्री का वो हिस्सा जिस पर GST लगता है) और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में कुछ गड़बड़ लगी है। मतलब कंपनी ने जो बिक्री दिखाई और जो इनपुट क्रेडिट क्लेम किया, उसमें अंतर दिख रहा है। इसी को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

कंपनी बोली इससे कोई फाइनेंशियल इम्पैक्ट नहीं पड़ेगा डालमिया भारत ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा है कि इन शो-कॉज नोटिस का कंपनी पर कोई फाइनेंशियल इम्पैक्ट नहीं होगा। यानी कंपनी को पूरा भरोसा है कि वो अपना पक्ष मजबूती से रखेगी और ये पैसा देना नहीं पड़ेगा।

डालमिया भारत का शेयर इस साल 13% चढ़ा बीते 1 साल में डालमिया भारत का शेयर 13% चढ़ा है। 2025 साल की शुरुआत इसका शेयर 1,771 रुपए पर था, जो अब 2,010 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं बाते 6 महीने ने कंपनी के शेयर में 3% की गिरावट रही है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top