Markets

बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार

बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार

Last Updated on जून 6, 2025 12:15, अपराह्न by

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24794-24832 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24878-24923/24969 पर है। वहीं पहला बेस 24569-24633 पर है जबकि बड़ा बेस 24463-24519

सभी Pivot Points पार करने के बाद 24871 तक की शानदार तेजी बनी। क्लोजिंग थोड़े नीचे हुई लेकिन अच्छी थी क्योंकि 10/20DEMA के ऊपर बंद हुए। FIIs अब भी बिकवाली कर रहे हैं, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.07 लाख रहा। 24800 और 25000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा, 24700-24600-24500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कंसोलिडेशन जारी रह सकता है, यहां ऑप्शन राइटर्स का कब्जा है। पॉलिसी का फैसला ही सेटअप बदल सकता है, पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। 24794-24832 अहम स्तर, इसके ऊपर 24878-24923-24969 तक जा सकते हैं। पहला रजिस्टेंस पार नहीं हुआ तो पहले और दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं। 24519-24463 आखिरी जोन, इसके नीचे लॉन्ग नहीं करें।

 

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55989-56161 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56299-56473/56633 पर है। वहीं पहला बेस 55391-55532 पर है जबकि बड़ा बेस 55110-55254 (20 DEMA) पर है।

निफ्टी बैंक ने भी पहले बेस से पहले रजिस्टेंस तक का स्विंग बना लेकिन बाद में टूटा है।आज पॉलिसी पर नजर, इसके बाद ही ट्रेड करना बेहतर है। 56000 पर अब भी सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग, 55000 और 55500 पर पुट राइटर्स का कब्जा है। 10 DEMA पहले बेस और 10 DEMA बड़े बेस की रेंज में है। पॉलिसी में निराशा हाथ लगी तो पहले और बड़े बेस तक फिसल सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स दूसरे बेस पर भी ले सकते हैं। 55989-56161 पर ट्रेड चेक करें, मुनाफावसूली करें, इसके ऊपर 56299-24473-24633 मिल सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top