Uncategorized

सेंसेक्स 240 अंक की गिरकर 78,542 के स्तर पर ओपन: निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट, सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

Last Updated on नवम्बर 5, 2024 12:36, अपराह्न by

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 5 नवंबर को 240 अंक की गिरावट के साथ 78,542 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी भी 70 अंक गिरा हुआ है, ये 23,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 8 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.11% की बढ़त है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.47% गिरा हुआ है और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड का IPO आज ओपन होगा। निवेशक 7 नवंबर तक इसके लिए बोली लगा सकेंगे। 12 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर लिस्ट होंगे।
  • 4 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.61% गिरकर 41,794 पर और S&P 500 0.28% गिरकर 5,712 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.33% गिरकर 18,179 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 नवंबर को ₹4,329.79 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,936.08 करोड़ के शेयर खरीदे।

सैजिलिटी इंडिया का IPO आज ओपन होगा

हेल्थकेयर फोकस्ड सॉल्यूशंस और सर्विसेज मुहैया कराने वाली सैजिलिटी इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 7 नवंबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 12 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 4 नवंबर को सेंसेक्स 941 अंक (1.18%) की गिरावट के साथ 78,782 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 309 अंक (1.27%) की गिरावट रही, ये 23,995 के स्तर पर बंद हुआ था।

रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.93% की गिरावट थी। वहीं ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.48% और निफ्टी मीडिया 2.16% टूटा था। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट थी। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 4.25% गिरकर बंद हुआ था।

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top