Uncategorized

सोना ₹1,089 सस्ता हुआ, ₹76,698 प्रति 10 ग्राम पहुंचा: चांदी की कीमत में ₹1,762 की गिरावट, ₹89,088 प्रति किलोग्राम पहुंची

 

पिछले हफ्ते में सोने की कीमत में 4,048 की बढ़ोतरी हुई थी।

सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार बढ़ोतरी के बाद आज (25 नवंबर) गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,089 रुपए घटकर 76,698 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 77,787 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,762 रुपए घटकर 89,088 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 90,850 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में अब तक 13,346 रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 13,346 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 15,693 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 76,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 89,088 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,550 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,550 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,550 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,600 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top