Uncategorized

औंधे मुंह गिरे अडानी ग्रुप के शेयर, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद चौतरफा नुकसान, जानें किसमें लगा लोअर सर्किट

Last Updated on November 21, 2024 11:15, AM by Pawan

नई दिल्ली: गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद उनके ग्रुप के सभी शेयर गुरुवार सुबह धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में देखने को मिला। इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसमें 174.40 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 697.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों में भी लोअर सर्किट देखने को मिला। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई। इसमें निवेशकों को 282 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ। इस नुकसान के साथ यह शेयर 2538.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था

हर तरफ नुकसान

  • अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट में भी 10 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 128.90 रुपये टूटकर 1160.15 रुपये पर आ गया।
  • अडानी पावर लिमिटेड के शेयरों में 11.68 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 61.20 रुपये गिरकर 462.90 रुपये पर आ गया है।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी तेज गिरावट आई है। इसमें यह शेयर 17.51 फीसदी गिर गया। यह शेयर 247.15 रुपये टूटकर 1164.60 रुपये पर आ गया है।
  • अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर में भी काफी गिरावट आई है। इस शेयर में 12.81 फीसदी यानी 88.30 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ यह शेयर 583.95 रुपये पर आ गया है।
  • इस झटके से अडानी विल्मर कंपनी भी नहीं बची है। इस शेयर में 8.85 फीसदी की गिरावट आई। ऐसे में यह शेयर 28.95 रुपये टूटकर 298.15 रुपये पर आ गया है।
  • अडानी ग्रुप की स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट के शेयर में भी 10 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 54.95 रुपये टूटकर 494.65 रुपये पर आ गया है।
  • अडानी ग्रुप के एनडीटीवी के शेयरों में भी गुरुवार सुबह 12.11 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 20.50 रुपये गिरकर 148.85 रुपये पर आ गया है।

क्यों आई अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट?

अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा की। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी।

सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

गुरुवार सुबह शेयर मार्केट में भी गिरावट आई। सेंसेक्स करीब 700 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
मार्केट खुलने के करीब आधे घंटे बाद सेंसेक्स 743.66 अंक गिरकर 76,834.72 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में 243.30 अंकों की गिरावट आई और यह 23,275.20 रुपये पर था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top