Markets

2025 Market Outlook : 2025 में निगेटिव रिटर्न की आशंका नहीं, 10-11% रिटर्न की उम्मीद

2025 Market Outlook : 2025 में निगेटिव रिटर्न की आशंका नहीं, 10-11% रिटर्न की उम्मीद

Last Updated on दिसम्बर 27, 2024 15:05, अपराह्न by Pawan

2025 Market Outlook : 2024 जाने को है सबकी नजरें हैं 2025 पर हैं। निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि नया साल बाजार के लिए कैसा होगा। इसी मौके पर सीएनबीसी आवाज ने बाजार के 2 दिग्गजों नीलेश शाह और प्रशांत खेमका से यह समझने की कोशिश की 2025 में बाजार की दशा और दिशा कैसी रह सकती है। 2025 में निवेशकों को सामान्य रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए,ये कहना है कोटक AMC के नीलेश शाह का। CNBC AWAAZ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंगल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि IT और फार्मा सेक्टर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

नीलेश शाह ने इस बात-चीत में आगे कहा कि भारतीय इकोनॉमी दूसरे देशों की इकोनॉमी से मजबूत है। Q2 में GDP ग्रोथ अनुमान से बहुत कम रही है। कंपनियों के नतीजे भी अनुमान से थोड़े कम रहे हैं। कंपनियों के तिमाही नतीजे आगे अच्छे रहेंगे। सामान्य रिटर्न के नजरिए से निवेश करें। 9 साल से निफ्टी में पॉजिटिव रिटर्न मिला है। 2025 में बड़े बेस के चलते रिटर्न में नरमी संभव है। 2020 में कंपनियों का प्रॉफिट 4 लाख करोड़ रुपए था। 2024 में कंपनियों को 15 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। 4 साल में कंपनियों का प्रॉफिट 4 गुना हो गया है। 2025 में पिछले 5 साल के मुकाबले कम रिटर्न संभव है।

2025 में निगेटिव रिटर्न की आशंका नहीं

नीलेश ने आगे कहा कि 2025 में निगेटिव रिटर्न की आशंका नहीं है। दूसरी तिमाही में फेस्टिव सीजन और शादियों का पॉजिटिव असर संभव है। वित्त वर्ष 2025 में निफ्टी EPS 1050 रहने की उम्मीद है। इस साल अर्निंग्स ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रहेगी। अगले साल उम्मीद से कम अर्निंग्स ग्रोथ संभव है।

पेंट इंडस्ट्री पर राय

नीलेश का कना है कि पेंट इंडस्ट्री में कंपिटीशन से पुराने खिलाड़ियों पर असर पड़ेगा। पेंट इंडस्ट्री में कंपिटीशन के चलते करेक्शन हुआ है। पेंट इंडस्ट्री के ब्लू चिप कंपनी में रिकवरी संभव है। ब्लू चिप कंपनियां हमेशा बाउंसबैक करती है।

US में टैक्स घटा तो भारतीय IT कंपनियों को फायदा

आईटी सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश ने कहा कि US में टैक्स घटा तो भारतीय IT कंपनियों को फायदा होगा। IT और फार्मा सेक्टर में वैल्युएशन की दिक्कत नहीं है। IT में ग्रोथ की उम्मीद है। मौजूदा वैल्युएशन बेहतर हैं। IT और फार्मा ग्रोथ के लिहाज से भी अच्छे लग रहे हैं। हेल्थ पर लोग अब ज्यादा खर्च करते हैं। आगे रोबोटिक्स में ग्रोथ की अच्छी संभावना है। रोबोटिक्स कंपोनेट सप्लाई वाली कंपनियां बेहतर नजर आ रही हैं।

फाइनेंशियलाइजेशन ऑफ सेविंग्स का होगा विस्तार

नीलेश ने आगे कहा कि आगे हमें फाइनेंशियलाइजेशन ऑफ सेविंग्स का विस्तार होता दिखेगा। मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में निवेश कर सकते हैं।FPIs बाजार में बेच भी रहे हैं, खरीद भी रहे हैं। भारतीय मार्केट से निकलना आसान है लेकिन एंट्री मुश्किल है।

व्हाइट ओक ग्रुप के प्रशांत खेमका की राय

व्हाइट ओक ग्रुप के प्रशांत खेमका का कहना है कि 2025 में 10-11 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है। लार्जकैप ने पिछले 3 साल से अंडरपरफॉर्म किया है। निफ्टी के क्वालिटी इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया। उम्मीद है कि क्वलिटी कंपनियां आगे अंडरपरफॉर्म नहीं करेंगी। गिरावट वाले लार्जकैप में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। प्रशांत खेमका बताया कि फाइनेंशियल में बड़े बैंक और NBFCs में उनका एलोकेशन है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में भी एक्सपोजर मिडकैप IT सेक्टर में भी ठीकठाक निवेश किया है। प्रशांत खेमका को हेल्थकेयर, कंजम्प्शन और सेलेक्ट इंडस्ट्रियल स्पेस बेहतर दिख रहा है। फाइनेंशियल, मिडकैप IT, हेल्थकेयर,कंजम्प्शन, सेलेक्ट इंडस्ट्रियल प्रशांत खेमका के पंसदीदा सेक्टर हैं।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

प्रशांत खेमका के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। आगे न्यू एज कंपनियों का तेजी आ सकती है। इंडेक्स में न्यू एज का वेट अभी महज 2 फीसदी है। न्यू एज स्पेस में आगे बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। कई सारी नई कंपनियां लिस्ट होंगी। न्यू एज कंपनियों में 5 से 10 फीसदी तक रिटर्न मुमकिन है।

FIIs भारतीय बाजार से नाखुश नहीं हैं

प्रशांत खेमका ने आगे कहा कि FIIs भारतीय बाजार से नाखुश नहीं हैं। भारतीय डेडिकेटेड फंड से ज्यादा आउटफ्लो नहीं हुआ है। इमर्जिंग मार्केट में फ्लो बढ़ा तो भारत को भी फायदा होगा।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top