Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Last Updated on February 17, 2025 10:05, AM by Pawan

Market overview : GIFT निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। इससे दिन के सुस्त शुरुआत का संकेत मिल रहा है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के शेयर मिले-जुले रहे थे। एनवीडिया में तेजी आई थी। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट में गिरावट आई थी। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिसीप्रोकल टैरिफ योजनाओं का खुलासा किया,लेकिन नई टैरिफ योजनाओं को लागू करने से रोक दिया जिससे बाजार को कुछ राहत मिली

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत

भारतीय बाजारों के लिए संकेत अच्छे नहीं हैं। शुक्रवार को भी FIIs की कैश में 4000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली रही। गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती है। एशिया में भी नरमी है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे थे। प्रेसिडेंट डे की वजह से आज अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।

घाटे से मुनाफे में आई ग्लेनमार्क फार्मा, GSK फार्मा की आय 18% बढ़ी

तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी 3.5 सौ करोड़ रुपए के घाटे से 348 करोड़ के मुनाफे में आई है। रेवेन्यू में भी 35 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। उधर, GSK Pharma का प्रॉफिट 35 फीसदी और रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी 3 फीसदी की बढ़त हुई है।

GNFC का मुनाफा 68% बढ़ा, ABFRL का कम हुआ घाटा, मार्जिन सुधरा

तीसरी तिमाही में GNFC का मुनाफा 68% बढ़ा है। कंपनी के मार्जिन में उछाल दिखा है। वहीं ABFRL के घाटे में कमी आई है। कंपनी के रेवेन्यू में हल्की बढ़त हुई है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

मुंबई में FM की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन मुंबई में आज 12.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्रालय के सभी सचिवों के साथ CEA और CBDT प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

अमेरिकी बाजारों का हाल

आज ‘प्रेसिडेंट डे’ के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार को बाजार मिले जुले बंद हुए थे। डाओ और S&P500 लाल निशान में बंद हुए थे। नैस्डेक हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। आज फेड के दो अधिकारी भाषण देंगे। पिछले हफ्ते में अमेरिकी बाजार की चाल पर नजर डालें तो नैस्डेक 2.58 फीसदी, S&P 500 इंडेक्स 1.47 फीसदी, डाओ जोन्स 0.55 फीसदी और रसेल 2000 इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 14 फरवरी को 4294 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 4363 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top