Last Updated on July 22, 2025 22:16, PM by Pawan
Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार, 23 जुलाई को निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों पर टिकी रहेगी, जिनमें तगड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। तिमाही नतीजों, मुनाफे में उछाल, ब्लॉक डील्स और अहम बोर्ड फैसलों के चलते Dixon Technologies, JSW Infrastructure, Paytm, Dalmia Bharat जैसी कंपनियां निवेश के लिहाज से खास फोकस में रहेंगी। यहां जानिए उन 13 प्रमुख स्टॉक्स के बारे में, जो बुधवार के कारोबारी सत्र में निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज का मुनाफा जून तिमाही में 68.3% बढ़कर ₹225 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹133.7 करोड़ था। कंपनी की कुल आय लगभग दोगुनी होकर ₹12,836 करोड़ पर पहुंची, जबकि पहले यह ₹6,580 करोड़ थी। EBITDA 94.8% उछलकर ₹483 करोड़ हो गया, जो पहले ₹248 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 3.8% पर स्थिर बना रहा।
Cyient DLMका शुद्ध मुनाफा 29.6% गिरकर ₹7.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹10.6 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की आय 8% बढ़कर ₹278.4 करोड़ हो गई। EBITDA में 25% की बढ़त दर्ज हुई और यह ₹25 करोड़ रहा। मार्जिन बढ़कर 9% हो गया, जो पहले 7.8% था।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर का Q1 FY26 मुनाफा 31.5% बढ़कर ₹384 करोड़ पहुंचा। ऑपरेशनल रेवेन्यू 21.2% बढ़कर ₹1,224 करोड़ और कुल रेवेन्यू ₹1,314 करोड़ रहा। EBITDA में 10% की बढ़त दर्ज हुई, जो ₹671 करोड़ रहा। कार्गो वॉल्यूम, थर्ड पार्टी बिजनेस और नवकार कॉर्प की मजबूती से ग्रोथ मिली।
सीमेंट बनाने वाली कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने जून तिमाही में ₹393 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 171% की छलांग है। हालांकि, यह आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से कम रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹145 करोड़ था
आईटी कंपनी जेंसार टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 3.4% बढ़कर ₹182 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही में ₹176 करोड़ था। कंपनी की आय 2% बढ़कर ₹1,385 करोड़ रही। हालांकि, EBIT थोड़ा घटकर ₹188 करोड़ रहा और मार्जिन 13.6% से घटकर 13.9% से नीचे आया।
केबल कंपनी KEI इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा ₹150 करोड़ से बढ़कर ₹196 करोड़ रहा। कंपनी की कुल आय ₹2,065 करोड़ से बढ़कर ₹2,590 करोड़ रही। EBITDA ₹219 करोड़ से बढ़कर ₹258 करोड़ पर पहुंचा, हालांकि मार्जिन 10.4% से घटकर 10% पर आ गया।
Paytm (One97 Communications)
फिनटेक कंपनी पेटीएम ने जून तिमाही में ₹122.5 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹839 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की आय 27.7% बढ़कर ₹1,917.5 करोड़ रही। EBITDA ₹71.5 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹793 करोड़ का घाटा था। मार्जिन 3.7% और अन्य आय ₹241 करोड़ रही।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 40.4% गिरकर ₹102 करोड़ रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम 2.4% घटकर ₹595 करोड़ रही। ग्रॉस NPA 2.91% रहा, जो पिछली तिमाही के 2.71% से थोड़ा ऊपर है, जबकि नेट NPA 0.94% पर स्थिर रहा।
श्याम मेटालिक्स का मुनाफा 5.9% बढ़कर ₹292.2 करोड़ रहा, जबकि पहले ₹276 करोड़ था। आय 22.4% बढ़कर ₹4,419 करोड़ रही। EBITDA 19% बढ़कर ₹579.8 करोड़ पर पहुंचा, लेकिन मार्जिन घटकर 13.1% रह गया, जो पहले 13.5% था।
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण का मुनाफा ₹398 करोड़ से घटकर ₹60.2 करोड़ रह गया है। आय ₹1,512 करोड़ से घटकर ₹1,464 करोड़ रही, वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम ₹927 करोड़ से घटकर ₹906 करोड़ पर आ गई।
रियल्टी सेक्टर की कंपनी ओबेरॉय रियल्टी में बुधवार को ₹1,920 करोड़ की ब्लॉक डील संभावित है। यह डील कंपनी की करीब 3% हिस्सेदारी के बराबर होगी। फ्लोर प्राइस ₹1,753.20 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से 4% कम है।
लोढ़ा डेवेलपर्स में लगभग ₹1,375 करोड़ की ब्लॉक डील की संभावना है। यह करीब 1% हिस्सेदारी के बराबर होगी। डील का फ्लोर प्राइस ₹1,384.60 प्रति शेयर है, जो बाजार कीमत से 4% नीचे रखा गया है।
सरकारी कंपनी ONGC के बोर्ड ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया। FY26-27 के दौरान मोजाम्बिक के Area 1 LNG प्रोजेक्ट में ₹5,082 करोड़ तक की रकम ONGC Videsh की सब्सिडियरी कंपनियां खर्च करेंगी। यह रकम एक ‘true-up’ एडजस्टमेंट के तहत दी जाएगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। Stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।