Markets

Sona BLW के शेयरों में 2% की तेजी, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर चहके निवेशक

Sona BLW के शेयरों में 2% की तेजी, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर चहके निवेशक

Last Updated on September 10, 2025 14:26, PM by Pawan

Sona BLW Shares: सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिशन फॉर्जिंग्स के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई और यह 2% से अधिक उछल गया। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के विरासत से जुड़े विवाद को लेकर कोर्ट के निर्देश पर आई है। कोर्ट ने प्रिया कपूर को संजय कपूर की सभी संपत्तियों का खुलासा करने का निर्देश दिया तो निवेशक चहक उठे और शेयर उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.44% की बढ़त के साथ ₹451.70 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 2.73% उछलकर ₹457.45 के भाव पर पहुंच गया था।

Sona BLW के विरासत का क्या है पूरा मामला?

दिग्गज कारोबारी संजय कुमार की मौत के बाद उनकी संपत्तियों को लेकर तीन-तरफा लड़ाई चल रही है। उनकी करीब 18 हजार करोड़ की संपत्तियों को लेकर उनकी विधवा प्रिया कपूर, उनकी मां रानी कपूर और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है। बुधवार 10 सितंबर को सुनवाई के दौरान रानी कपूर ने सिंगापुर की कंपनियों को सोना कॉम्स्टर क ₹500 करोड़ के संपत्तियों की बिक्री में संदेहास्पद लेन-देन का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया है और वसीयत या ट्रस्ट में कुछ मिला नहीं है। रानी कपूर ने इसे पूरी तरह से अनुचित कहा है।

करिश्मा कपूर के बच्चों की बात करें तो हर बच्चे के लिए संजय कपूर की संपत्ति में पांचवा हिस्सा मांगा गया है। उनका आरोप है कि प्रिया कपूर ने जो वसीयत पेश की है, वह जाली है। उनका दावा है कि उन्हें संजय कपूर की विरासत में जो मिलना चाहिए, उससे दूर गया है।

प्रिया कपूर का इस मामले में कहना है कि करिश्मा कपूर सार्वजनिक तौर पर अपना लगाव दिखा रही हैं लेकिन संजय कपूर से उनका तलाक हुआ था। उन्होंने कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर होने से पांच दिन पहले ही फैमिली ट्रस्ट से ₹1900 करोड़ की संपत्ति दी जा चुकी है।

अब इस पूरे मामले में कोर्ट करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई को तैयार है और प्रिया कपूर को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के भीतर अपना जबाव देने को कहा है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर को जानकारी वाली संजय कपूर की सभी संपत्तियों का खुलासा करने का भी आदेश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

कैसी रही एक साल में शेयरों की चाल?

सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर पिछले साल 23 सितंबर 2024 को ₹767.80 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 50.53% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹379.80 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 15 एनालिस्ट्स में से 9 ने इसे खरीदारी, 3 ने होल्ड और 3 ने होल्ड रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹580 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹440 है।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top