Sports

IPL 2026 Auction: भारत में होगा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन? इस दिन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

IPL 2026 Auction: भारत में होगा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन? इस दिन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Last Updated on November 9, 2025 21:02, PM by Pawan

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर के तीसरे महीने में होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को भारत में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो ऑक्शन दुबई और जेद्दा में आयोजित हुए थे, लेकिन इस बार नीलामी भारत में होने की तैयारी है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कब तक देना होगा खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें 15 नवंबर को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। सभी पांच WPL टीमों ने 6 नवंबर को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top