Last Updated on November 14, 2025 11:33, AM by Pawan
Market news : ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत आज बाजार पर भारी पड़ रहे हैं। अमेरिका में शटडाउन खत्म होने के बाद तेज मुनाफावसूली आई। इसके चलते डाओ जोंस कल करीब 800 प्वाइंट टूटा। AI कंपनियों में तगड़ी बिकवाली से नैस्डैक दो परसेंट से ज्यादा फिसला। S&P में भी डेढ़ परसेंट से ज्यादा गिरावट रही। एशियाई बाजार भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
हीरो मोटो का Q2 आय और मुनाफा 16% बढ़ा, टाटा मोटर्स CV को Q2 में 867 करोड़ का घाटा
दूसरी तिमाही में हीरो मोटो के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। कंपनी की आय और मुनाफे में 16 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिल रही है। वहीं मार्जिन में 50 bps की बढ़त रही। Q2 में कंपनी ने करीब 17 लाख गाड़ियां बेचीं। इधर TATA MOTORS CV मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी को 498 करोड़ मुनाफे के मुकाबले दूसरी तिमाही में 867 करोड़ का घाटा हुआ है।
वोल्टास, PGEL और LG के कमजोर नतीजे
एयर कंडीशनर की डिमांड में कमी और GST कटौती व्हाइट गुड कंपनियों पर भारी पड़ी है। दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 74% घटा है। मार्जिन भी आधा रह गया है। PG Electroplast के रिजल्ट भी अनुमान से खराब रहे हैं। प्रॉफिट 86% घटा है। मार्जिन पर भी चोट पड़ी है। वहीं LG का मुनाफा भी 27% गिरा है। मार्जिन पर दबाव दिखा है।
टाटा मोटर्स PV, मैक्स हेल्थ के नतीजे आज
निफ्टी की दो कंपनियों टाटा मोटर्स PV और मैक्स हेल्थकेयर के नतीजे आज आने वाले हैं। वहीं सीमेंस और मैरिको समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। सीमेंस का एडजस्टेड मुनाफा एक परसेंट घट सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है।
BIS क्वॉलिटी कंट्रोल के 14 ऑर्डर वापस, केमिकल और टेक्स्टाइल कंपनियों को फायदा
केमिकल, टेक्स्टाइल और प्लास्टिक कंपनियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने BIS Quality Control से जुड़े 14 ऑर्डर तत्काल वापस लेने का फैसला लिया है। यह कारोबार आसान करने की दिशा में बड़ा कदम है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 13 नवंबर को 383 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3000 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी खरीदी।
अमेरिकी बाज़ार
वॉल स्ट्रीट गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। एनवीडिया और दूसरी बड़ी एआई कंपनियों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 1.66% गिरकर 6,737.49 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.29% गिरकर 22,870.36 अंक पर बंद हुआ, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.65% गिरकर 47,457.22 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में गिरावट पर कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 56.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 50,380.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.48 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.34 गिरावट गिरकर 27,529.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 26,803.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट कारोबार कर रहा है।