Markets

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 26400 के पार, एशियाई बाजारों में तेजी, स्टील के डेरिवेटिव प्रोडक्ट पर 25% टैरिफ लगाएगा कनाडा

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 26400 के पार, एशियाई बाजारों में तेजी, स्टील के डेरिवेटिव प्रोडक्ट पर 25% टैरिफ लगाएगा कनाडा

Last Updated on November 27, 2025 8:51, AM by Pawan

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 26400 के पार निकला है।  एशिया ऊपर कामकाज कर रहा है। अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। DOW JONES में 300 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए। डाओ 300 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। ये 4 सत्रों में करीब 1700 अंक चढ़ा। वहीं S&P500, नैस्डेक इंडेक्स करीब 1% चढ़कर बंद हुए। S&P500 इंडेक्स 50 DMA पर दोबारा पहुंचा। लेकिन वॉल्यूम 30 दिनों के औसत से कम रहा। टेक शेयरों की तेजी से बाजार सहारा मिला।

83% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद

10 दिसंबर को फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया जाना है। 83% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है। अभी मौजूदा फेड फंड रेट 3.75- 4% है। BofA का कहना है कि दरें घटने के लिए अर्थव्यवस्था में रेजिलिएंस जरूरी है। फेड के सदस्यों को भी सहयोग देना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हैसेट को परेशानी होगी। अधिक कटौती पर जोर देना मुश्किल होगा।

UK में बजट का ऐलान

UK में अधिक लोग ऊंचे टैक्स स्लैब में शामिल हुए। इंग्लैंड में प्रॉपर्टी पर मैंशन टैक्स बढ़ा। मैंशन टैक्स 2 मिलियन पाउंड से अधिक है। बचत से आय पर कर की दरें बढ़ाई गई। डिविडेंड से आय पर भी ज्यादा टैक्स लगेगा। संपत्ति के किराये में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। बजट में गैंबलिंग पर टैक्स की दर बढ़ी। अब सैलानियों पर टूरिस्ट टैक्स लगेगा। लोकर मेयरों को टूरिस्ट टैक्स लगाने की छूट मिलेगा।

कनाडा का बड़ा फैसला

स्टील के डेरिवेटिव प्रोडक्ट पर 25% टैरिफ लगेगा। 26 दिसंबर से $7.1 बिलियन कीमत के प्रोडक्ट पर टैरिफ लगेगा। विंड टावर, प्रीफैब्रिकेटेड बिल्डिंग, फास्टर्नस और वायर पर भी लागू होगा। कनाडा लिस्ट की 40% चीजें अमेरिका से इंपोर्ट करता है।

सोने-चांदी और क्रूड में तेजी

एक महीने के निचले स्तर से कच्चे तेल में उछाल आया। ब्रेंट 63 डॉलर के ऊपर निकला। उधर सोने-चांदी की भी चमक बढ़ी है। चांदी 53 डॉलर के पार निकला। फेड से रेट कट की उम्मीद के चलते एक हफ्ते के हाई पर COMEX GOLD पहुंचा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 32.00 अंक की बढ़त के साथ 26,421.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 50,125.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.73 फीसदी चढ़कर 27,610.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ26,026.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 3,887.25 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top