Uncategorized

शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर: चांदी एक दिन में ₹3,642 महंगी हुई, अप्रैल 2026 से 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा

शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर:  चांदी एक दिन में ₹3,642 महंगी हुई, अप्रैल 2026 से 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा

Last Updated on November 28, 2025 7:58, AM by Khushi Verma

 

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर शेयर बाजार से जुड़ी रही। शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

 

वहीं, चांदी 3,642 रुपए महंगी होकर 1,62,667 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,59,025 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर पहुंचा: सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ, 110 अंक बढ़कर 85,720 के स्तर पर बंद

शेयर मार्केट 27 नवंबर को 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

हालांकि बाद में ये ऑल टाईम हाई से नीचे आया। सेंसेक्स केवल 110 अंक की तेजी के साथ 85,720 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही। ये 26,215 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही। वहीं IT और रियल्टी सेक्टर में गिरावट आई।

2. अप्रैल 2026 से 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा: अभी 15 दिन में होता है, बैंक और आम लोग दोनों को फायदा; जानें डिटेल्स

अप्रैल 2026 से क्रेडिट स्कोर अपडेट होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों (CICS) को हर 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट करना होगा। अभी स्कोर 15 दिन में एक बार अपडेट होता है। RBI ने इसे लेकर बीते दिनों ड्राफ्ट जारी किया था।

RBI के प्रस्ताव के अनुसार, अब सिबिल और एक्सपीरियन जैसी सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों हर महीने डेटा पांच बार अपडेट करेंगी। ये अपडेट हर महीने की 7 तारीख, 14 तारीख, 21 तारीख, 28 तारीख और महीने की आखिरी तारीख को किए जाएंगे

3. चांदी एक दिन में ₹3,642 महंगी हुई: ₹1.62 लाख प्रति किलो पहुंची; सोना ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया

सोना के दाम में 27 नवंबर को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 24 रुपए सस्ता होकर 1,26,057 रुपए पर आ गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,26,081 रुपए का था।

वहीं, चांदी 3,642 रुपए महंगी होकर 1,62,667 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,59,025 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4. सोवरेन गोल्ड-बॉन्ड में 1 लाख का निवेश 4.29 लाख बना: रिडेम्प्शन प्राइस 12,484 रुपए प्रति यूनिट तय; सरकार ने घाटे के कारण स्कीम बंद की

RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-IX का रिडेम्प्शन प्राइस 12,484 रुपए प्रति यूनिट तय किया है। अगर आपने 2017 में 1 लाख रुपए इसमें लगाए थे, तो आज ये 4.29 लाख रुपए हो गया है। RBI ने कहा कि इस ट्रांच की फाइनल रिडेम्पशन तारीख 27 नवंबर 2025 होगी।

SGB को केंद्र सरकार की ओर से RBI जारी करता है। ये फिजिकल गोल्ड का सुरक्षित विकल्प है, जिसमें स्टोरेज या प्योरिटी की चिंता नहीं। इसमें सोने की कीमत बढ़ने पर फायदा मिलता है।2.5% सालाना इंटरेस्ट भी मिलता है। यह स्कीम 2015 में शुरू की गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. दुनिया का पहला एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल इंद्रजाल रेंजर लॉन्च: AI की मदद से 10km दूर से ड्रोन डिटेक्ट करेगा, 4km दूर तक मारक क्षमता

दुनिया का पहला फुली मोबाइल AI-इनेबल्ड एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल ‘इंद्रजाल रेंजर’ लॉन्च किया गया है। ये सिंगल मूवमेंट में ही ड्रोन को 10 किलोमीटर दूर से डिटेक्ट और ट्रैक कर सकता है। यही नहीं 4 किलोमीटर दूर से न्यूट्रलाइज भी कर सकता है।

इसे हैदराबाद की एरियल डिफेंस सिस्टम वाली कंपनी इंद्रजाल ड्रोन डिफेंस ने बनाया है। कंपनी ने इसे शहरों और बॉर्डर एरिया में बिना इजाजत उड़ने वाले ड्रोन्स को ढूंढकर रोकने के लिए डिजाइन किया है।

6. महिंद्रा XEV 9S लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख: 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV में पैनोरमिक सनरूफ और ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन, 679km तक की रेंज

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 27 नवंबर को अपने स्क्रीम इलेक्ट्रिक इवेंट के दूसरे दिन नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। भारत में इलेक्ट्रिक कार को तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ 6 वैरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए रखी गई है।

इसे XEV 9e के INGLO प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है, लेकिन ये 1.95 लाख रुपए सस्ती है। XEV 9S की बुकिंग अगले साल 14 जनवरी से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से की जाएगी। कार की टेस्ट ड्राइव यूनिट 5 दिसंबर से डीलरशिप पर मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top