Last Updated on November 28, 2025 22:41, PM by Pawan
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अडाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 10% से ज्यादा कर लिया है। LIC ने ओपन मार्केट से ACC के 37 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं।
इसी तरह LIC ने PSU स्टॉक NBCC इंडिया में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.5% कर दी है। ये खरीदारी हाल के महीनों में हुई हैं और रेगुलेटरी फाइलिंग में LIC ने आज (शुक्रवार, 28 नवंबर) इस बात की जानकारी दी है।
LIC का ये मूवमेंट स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टरों की नजरों में आ गया है। ये बदलाव LIC के लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी का हिस्सा हो सकते हैं। ACC का शेयर आज 1.13% गिरकर 1,849 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं NBCC का स्टॉक 0.19% गिरकर 117.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
ACC में LIC ने हिस्सेदारी कैसे बढ़ाई
LIC ने ACC लिमिटेड में अपनी होल्डिंग को 8.58% से बढ़ाकर 10.59% कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने 20 मई 2025 से 25 नवंबर 2025 के बीच 37,82,029 इक्विटी शेयर खरीदे, जो कंपनी के कुल इक्विटी का 2.01% हिस्सा है। इससे पहले LIC के पास 1,61,15,035 शेयर थे, जो अब बढ़कर 1,98,97,064 हो गए हैं।
ये खरीदारी पूरी तरह ओपन मार्केट रूट से हुई है, ना तो ये कोई प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट था और ना ही राइट्स इश्यू या ऑफ-मार्केट ट्रांसफर था। रेगुलेटरी फाइलिंग में LIC ने साफ कहा है कि ये इन्वेस्टमेंट मार्केट बायिंग के जरिए ही किए गए हैं।
ACC का शेयर एक साल में 15% गिरा
ACC अडाणी ग्रुप की प्रमुख सीमेंट कंपनी है, जो कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत पोजीशन रखती है। लेकिन पिछले एक साल में इसका शेयर 15% से ज्यादा गिरा है और छह महीने में 3% नीचे आया। तीन महीने में 3% की बढ़त हुई, लेकिन पिछले महीने फ्लैट रहा। पांच साल के लिहाज से 9% का रिटर्न मिला है। कंपनी का मार्केट कैप 35 हजार करोड़ रुपए है।
LIC ने NBCC इंडिया के भी शेयर्स खरीदे
NBCC इंडिया में LIC ने 25 अप्रैल 2018 से 24 नवंबर 2025 तक 30,24,672 शेयर खरीदे, जो वोटिंग कैपिटल का 2.07% हिस्सा बनता है। इससे LIC की होल्डिंग 11,78,66,918 शेयर से बढ़कर 12,08,91,590 शेयर हो गई। लेकिन परसेंटेज 6.55% से घटकर 4.48% दिख रहा है। इसका कारण NBCC का वोटिंग कैपिटल बेस बढ़ना है, ये 18 करोड़ शेयर से बढ़कर 27 करोड़ हो गया।
NBCC एक सेंट्रल PSU है, जो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट डेवलपमेंट में काम करती है। इसका परफॉर्मेंस शानदार रहा है। पिछले एक साल में शेयर ने 18% रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में 6% की ग्रोथ रही।
NBCC ने लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया
NBCC ने लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसमें पांच साल में 575% की तेजी रही। कंपनी का मार्केट कैप 30 हजार करोड़ रुपए है। LIC ने फाइलिंग में बताया कि NBCC में भी ये शेयर ओपन मार्केट से ही लिए गए हैं। कोई स्पेशल डील या ट्रांसफर नहीं हुआ।
इन्वेस्टमेंट के पीछे LIC की स्ट्रैटेजी क्या है?
LIC भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है और स्टॉक मार्केट में इसका पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है। ये अक्सर ब्लू-चिप और ग्रोथ स्टॉक्स में इन्वेस्ट करती है। अडाणी ग्रुप कंपनियों में पहले से ही होल्डिंग थी, लेकिन ACC में 10% क्रॉस करना अहम कदम है। ये थ्रेशोल्ड क्रॉस होने पर रेगुलेटरी डिस्क्लोजर जरूरी होता है, जो LIC ने समय पर किया।
NBCC के केस में लॉन्ग पीरियड की खरीदारी दिखाती है कि LIC सरकारी कंपनियों पर भरोसा रखती है। PSU स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट से डिविडेंड इनकम और स्टेबिलिटी मिलती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये मूवमेंट इंफ्रा सेक्टर की ग्रोथ पर LIC का भरोसा दिखाता है।
एक एनालिस्ट ने कहा कि LIC की ये खरीदारी सेक्टर रिकवरी के सिग्नल देती है, खासकर कंस्ट्रक्शन बूम के बीच। पिछले कुछ सालों में LIC ने कई बार स्टेक बढ़ाए हैं, जैसे रिलायंस और HDFC जैसे ग्रुप्स में। लेकिन अडाणी ग्रुप में ये बढ़त इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस को बूस्ट कर सकती है, भले ही शॉर्ट टर्म में शेयर प्रेशर में हों।
दोनों स्टॉक्स पर आगे क्या असर होगा
आज के ट्रेडिंग सेशन में ACC पर प्रेशर दिखा, लेकिन NBCC ने पॉजिटिव मूवमेंट किया। LIC की होल्डिंग बढ़ने से लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को सपोर्ट मिल सकता है। ACC के लिए सीमेंट डिमांड बढ़ने पर रिकवरी हो सकती है, क्योंकि अडाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स तेज हैं। NBCC को सरकारी UDAN और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से फायदा हो रहा है, जो आगे भी जारी रह सकता है।
मार्केट सोर्सेज के मुताबिक, अगले क्वार्टर में इन स्टॉक्स पर नजर रखें। अगर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन बूम चला, तो ACC 2,000 रुपए के ऊपर जा सकता है। NBCC का टारगेट 130-140 रुपए का माना जा रहा है। लेकिन शॉर्ट टर्म में वोलेटिलिटी रह सकती है।