Uncategorized

51% तक सस्ते मिल रहे हैं टाटा के शेयर, जानिए किस स्टॉक में आई है सबसे ज्यादा गिरावट

51% तक सस्ते मिल रहे हैं टाटा के शेयर, जानिए किस स्टॉक में आई है सबसे ज्यादा गिरावट

Last Updated on जनवरी 29, 2025 12:01, अपराह्न by Pawan

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हाल के दिनों में काफी उतारचढ़ाव देखी जा रही है। इस बीच देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के कई शेयरों में भी गिरावट आई है। ACE Equity के मुताबिक ग्रुप के शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 51 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं। 27 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स 85,978 अंक तक पहुंच गया था लेकिन 27 जनवरी को यह 75,366 अंक पर आ गया। इस दौरान इस इंडेक्स में 12 फीसदी गिरावट आई है। टाटा ग्रुप का बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है। यहां हम आपको टाटा ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का हाल बता रहे हैं।

आईटी सेक्टर

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर आज तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई पर यह 1.51% तेजी के साथ 4097.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4,586 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 2 सितंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। लेकिन तबसे उसमें 11 फीसदी गिरावट आ चुकी है। सोमवार को यह 4,066 रुपये तक आ गया था। टेक्लोनॉजी सेक्टर से जुड़ी ग्रुप की दो कंपनियों Tata Elxsi और Tata Technologies में क्रमश: 32% और 36% गिरावट आई है।

ऑटोमोबाइल्स एंड एंशिलियरी

टाटा मोटर्स का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 40 फीसदी गिर चुका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,179 रुपये है और यह सोमवार को 713 रुपये तक आ चुका था। आज बीएसई पर यह 1.81% तेजी के साथ 741.60 अंक पर ट्रेड कर रहा है। Automobile Stampings and Assemblies में 49% और Automobile Corporation of Goa में सबसे ज्यादा 51% गिरावट आई है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के टाटा ग्रुप के शेयरों में भी गिरावट आई है। Benares Hotels का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से -8% गिर चुका है। इसी तरह The Indian Hotels Company के शेयरों में 15% और Oriental Hotels में 22% की गिरावट आई है। इंडियन होटल्स कंपनी का शेयर आज 2.02% की तेजी के साथ 768.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एंड रिटेलिंग

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 27 फीसदी गिर चुका है जबकि नेल्को के शेयरों में 33 फीसदी गिरावट आई है। ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent का शेयर 35% गिर चुका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 8,346 रुपये है जबकि सोमवार को यह 5,412 रुपये पर आ चुका था। आज बीएसई पर यह 2.25% तेजी के साथ 5570.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

कैपिटल गुड्स एंड केमिकल्स

कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट आई है। Artson का शेयर अपने टॉप से 19% गिर चुका है जबकि TRF में 42% और Tata Investment Corporation में 39% गिरावट आई है। इसी तरह टाटा केमिकल्स में 30% और Rallis India में 38% गिरावट आई है। टाटा केमिकल्स का शेयर आज बीएसई पर 1.25% की तेजी के साथ 953.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

टेलिकॉम एंड पावर

टाटा के टेलिकॉम स्टॉक्स में भी भारी गिरावट आई है। टाटा कम्युनिकेशंस में 28%, टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र में 38% और तेजस नेटवर्क्स में 40% गिरावट आई है। इसी तरह टाटा पावर का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 29% नीचे आ चुका है। इसका 52 हफ्ते का टॉप 494.85 रुपये है जबकि अभी यह 350 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top