Uncategorized

बाजार खुलते ही 3,400 रुपये चढ़ गया देश का सबसे महंगा शेयर, जानिए कहां से मिली गुड न्यूज

बाजार खुलते ही 3,400 रुपये चढ़ गया देश का सबसे महंगा शेयर, जानिए कहां से मिली गुड न्यूज

Last Updated on मई 5, 2025 11:57, पूर्वाह्न by

नई दिल्ली: सोमवार को तेल कंपनियों, पेंट्स और एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी आई है। ओपेक+ देशों ने तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है औह यह $60 प्रति बैरल से भी कम हो गई है। कच्चे तेल की कीमतें गिरने से एयरलाइंस और पेंट बनाने वाली कंपनियों दोनों को फायदा होता है। पेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए कच्चा माल सस्ता हो जाता है। इससे उनका मुनाफा बढ़ जाता है। इसी तरह, एयरलाइंस के लिए ईंधन सस्ता होने से उनका मुनाफा भी बढ़ता है। टायर बनाने वाली कंपनियां भी कच्चे तेल से बनने वाले कार्बन ब्लैक का इस्तेमाल करती है। यह कार्बन ब्लैक टायर बनाने का एक जरूरी कच्चा माल है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को चलाने वाली इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 4% से अधिक तेजी आई। BSE पर कंपनी का शेयर 5,580 रुपये तक पहुंच गया। एशियन पेंट्स के शेयर भी लगभग 2.5% बढ़े। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2,474.50 रुपये तक गया। बर्जर पेंट्स और एज्को नोबेल के शेयर भी लगभग 2% बढ़े। इसी तरह टायर बनाने वाली कंपनी MRF का शेयर भी 2% से ज्यादा तेजी के साथ 137,811 रुपये तक ऊपर गया। यह देश का सबसे महंगा शेयर है। पिछले सत्र में यह 134,408.60 रुपये पर बंद हुआ था। चेन्नई की इस कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर

तेल कंपनियों के शेयर

इस बीच सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों HPCL, IGL, IOC और BPCL के शेयरों में भी 6% तक तेजी आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर करीब 6 फीसदी तेजी के साथ 409 रुपये तक गया। बीपीसीएल का शेयर भी 4 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 325.35 रुपये तक पहुंचा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का शेयर 4% से अधिक तेजी के साथ 202.30 रुपये तक गया। इंडियन ऑयल का शेयर चार फीसदी से अधिक तेजी के साथ 149.50 रुपये तक ऊपर गया।

कच्चे तेल की कीमतें पहले से ही गिर रही थीं। लोगों को डर था कि अमेरिका टैरिफ के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था धीमी हो जाएगी। अब ओपेक+ के आठ देशों ने मिलकर तेल का उत्पादन 411,000 बैरल प्रति दिन बढ़ाने की योजना बनाई है। इससे तेल की सप्लाई ज्यादा होने से कीमत में गिरावट आई है। सुबह 10.35 बजे ब्रेंट क्रूड 2.2 डॉलर यानी करीब 3.59 फीसदी गिरावट के साथ 59.09 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.28 डॉलर यानी 3.91 फीसदी गिरावट के साथ 56.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top