Markets

One Mobikwik share : कमजोर नतीजों के बाद one Mobikwik पर बना दबाव, कंपनी के मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

One Mobikwik share : कमजोर नतीजों के बाद one Mobikwik पर बना दबाव, कंपनी के मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

Last Updated on May 21, 2025 12:34, PM by Pawan

One Mobikwik share price : देश की दिग्गज फिनटेक (fintech) कंपनी वन मोबीक्विक (ONE MOBIKWIK) के नतीजे कमजोर रहे हैं। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1 फीसदी बढ़ी है। लेकिन घाटा बढ़कर 56 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के GMV में 203 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के तिमाही स्टैंडअलोन नतीजों पर नजर डालें तो नेट सेल्स मार्च 2024 के 263.42 करोड़ रुपए से 0.92 फीसदी बढ़ कर 265.85 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफा मार्च 2024 के 4.91 करोड़ रुपए से 1033.74 फीसदी की बढ़त के साथ 55.71 करोड़ रुपए पर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी को 43.71 करोड़ रुपए का EBITDA घाटा हुआ है। जबकि, वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 2.53 करोड़ रुपए पर रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में 1827.67 फीसदी की गिरावट आई है।

डिजिटल पेमेंट, वॉलेट, UPI, पॉकेट UPI और Zaakpay में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के साथ 2.1 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। ग्राहकों की कुल संख्या अब 17.64 करोड़ हो गई है। मर्चेंट नेटवर्क 5 लाख बढ़कर 46 लाख पहुंच गई है।

कंपनी के नतीजों पर ज्यादा डिटेल में बात करते हुए कंपनी की को-फाउंडर और सीएफओ उपासना टाकू (Upasana Taku) ने कहा कि अगली 2 तिमाहियों में रिकवरी की उम्मीद है। कंपनी के लेंडिंग डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार में सुस्ती है। कंपनी के मार्जिन को फिर से 30 फीसदी के ऊपर लाने का लक्ष्य है। कंपनी का कुल मार्जिन 30 फीसदी से नीचे आया है। फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूट करने के कारोबार में ज्यादा बढ़त नहीं हुई है। पेमेंट बिजनेस में 200 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।

 

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो कमजोर नतीजों के बाद आज ये शेयर दबाव में दिख रहा है। फिलहाल 11 बजे के आसपास ये शेयर 0.05 रुपए यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 273.60 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 275.40 रुपए और दिन का लो 266.60 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 227.25 रुपए और 52 वीक हाई 698.30 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 486,925 शेयर है। 1 हफ्ते में ये शेयर करीब 2 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 2.60 फीसदी की कमजोरी आई है। 3 महीने में यह शेयर 12.04 फीसदी टूटा है। वहीं, जनवरी से अब तक इस शेयर में 53.28 फीसदी की कमजोरी आई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top