Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी: 81,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और मेटल शेयर चढ़े

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:  81,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और मेटल शेयर चढ़े

Last Updated on June 5, 2025 9:38, AM by

 

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी है। सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 81,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं FMCG, सरकारी और प्राइवेट बैंक के शेयर्स में गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 88 अंक की गिरावट के साथ 37,658 पर और कोरिया का कोस्पी 41 अंक ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 197 अंक तेजी 23,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की तेजी के साथ 3,379 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 4 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 91 अंक गिरकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग का दूसरा दिन

रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मीटिंग का आज दूसरा दिन है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं।

6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। इससे पहले हुई दो बैठक में 0.50% की कटौती हो चुकी है। इससे रेपो रेट गिरकर 6% पर आ गई है। MPC में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। मेटल, ऑटो, बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं रियल्टी शेयर्स में 0.70% की गिरावट रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top