Markets

Stock Market Strategy: 24,650-24,700 के ऊपर बाजार कमजोर नहीं, शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए आज का दिन होगा सही- अनुज सिंघल

Stock Market Strategy: 24,650-24,700 के ऊपर बाजार कमजोर नहीं, शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए आज का दिन होगा सही- अनुज सिंघल

Last Updated on जून 19, 2025 9:43, पूर्वाह्न by

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

आज एक शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए सही दिन हो सकता है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने कल भी 20 DEMA को बचाया। हमारी कमजोरी ग्लोबल कारणों से है, देसी नहीं है। 2 दिन से FIIs ने खरीदारी की और शॉर्ट्स नहीं जोड़े। निफ्टी रेंज का निचला सिरा तोड़ने को तैयार नहीं है। ब्रेंट भी $77-78 के ऊपर नहीं जा रहा है। जोरदार शॉर्ट कवरिंग के लिए जगह सही है। 24,650-24,700 के ऊपर जबतक हैं, बाजार कमजोर नहीं है। आज शायद ‘buy On Dips’ की रणनीति काम करेगी। एक्सपायरी है, कवरिंग आई तो बड़ी वाली आ सकती है। अगर नहीं आई तो कोई बात नहीं, लेकिन आज का नजरिया यही होगा।

बाजार: आज के संकेत

 

फेड के फैसले और पॉवेल की प्रेस कॉन्फेंस से कम जानकारी मिली। फेड ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। फेड को इस साल 2 कटौती, अगले साल 1 कटौती की उम्मीद है। US बाजारों को पॉलिसी पसंद नहीं आई और दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने हद पार की, पॉवेल को ‘Stupid’ कहा। एक राष्ट्रपति को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। US-ईरान तनाव अब भी बड़ा संकेत है। अगर ईरान ने डील मान ली तो बाजार के लिए बहुत पॉजिटिव होगा। बाजार काफी हद तक US के ईरान पर हमले को पचा चुका है।

बाजार: क्या हो अब रणनीति?

3 महीने बाद आपको लगेगा कि ये खरीदारी का मौका था। हमारी समस्या ये है कि अभी कोई घरेलू संकेत नहीं है। घरेलू संकेतों के लिए 2 हफ्ते का इंतजार है, नतीजों का मौसम शुरू होगा। तब तक आप चाहें तो आप बिलकुल चुनिंदा शेयरों में रहें। कल भी चुनिंदा थीम्स ने ठीक-ठाक पैसा बनाकर दिया। निफ्टी पर दोनों तरफ की ट्रेडिंग काम कर रही है। जब तक रेंज बरकरार है, उसी में स्मार्ट ट्रेडिंग करनी है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 24,700-24,750 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,650-24,700 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,650-24,700 तक की गिरावट में थोड़ा-थोड़ा खरीदें। ऑप्शन खरीदें, फ्यूचर नहीं, इसके साथ आपको पहले से लगा SL मिलेगा। पहला रजिस्टेंस 24,800-24,850 (20 DEMA, न्यूट्रल जोन) पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-24,950 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,950 के ऊपर निकले तो बड़ा short squeeze होगा। 24,900-24,950 फेल होने पर ही बिकवाली करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंक निफ्टी ट्रेडिंग लायक नहीं रह गया है। कल इसने 55,500-56,000 की रेंज बचाया। 55,500 के करीब खरीदें और स्टॉप लॉस 55,400 पर पहुंचा। 56,000 पार ना हो पाने पर ही बेचें और स्टॉप लॉस 56,100 पर पहुंचा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top