Uncategorized

यस बैंक में 24.99% तक हिस्‍सेदारी खरीदेगा जापान का बैंक: SMBC को RBI ने मंजूरी दी, डील के बाद भी इसे बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा

यस बैंक में 24.99% तक हिस्‍सेदारी खरीदेगा जापान का बैंक:  SMBC को RBI ने मंजूरी दी, डील के बाद भी इसे बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा

Last Updated on अगस्त 23, 2025 23:17, अपराह्न by Pawan

 

एक साल में यस बैंक का शेयर 21% गिरा है।

जापान का सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) मुंबई के प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक में 24.99% तक हिस्सेदारी खरीदेगा। इस खरीदारी के लिए SMBC को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी यस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

 

RBI ने 22 अगस्त 2025 को यह मंजूरी दी है, जो एक साल तक वैलिड रहेगी। यस बैंक ने बताया कि RBI ने साफ किया है कि हिस्सेदारी खरीदने के बाद SMBC को बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा।

इस डील की खबर सबसे पहले 9 मई 2025 को सामने आई थी। इसके तहत SMBC यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदेगा। इसमें 13.19% हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बाकी 6.81% स्टेक्स सात अन्य बैंकों – एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक से खरीदे जाएंगे।

SMBC को RBI की मंजूरी कुछ शर्तों के साथ मिली

SMBC को RBI की मंजूरी कुछ शर्तों के साथ मिली है। जैसे कि बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949, RBI के शेयर खरीद और वोटिंग राइट्स के नियम, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 और अन्य कानूनों का पालन SMBC को करना होगा।

RBI ने यह भी कहा है कि इस हिस्सेदारी पर लॉक-इन पीरियड होगा और भविष्य में कोई भी ट्रांजेक्शन RBI की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता। हालांकि, यह डील पूरी होने के लिए अभी कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की मंजूरी और शेयर परचेज एग्रीमेंट्स की कुछ शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।

एक साल में यस बैंक का शेयर 21% गिरा

यस बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.77% की गिरावट के साथ 19.28 रुपए पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में बैंक का शेयर 3% गिरा है। पिछले छह महीने में शेयर 7% चढ़ा है। वहीं एक साल में बैंक का शेयर 21% गिरा है। इसका मार्केट कैप 60.45 हजार करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top