Uncategorized

सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 70 अंक लुढ़का; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी भी 70 अंक लुढ़का; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली

Last Updated on November 21, 2025 10:42, AM by Pawan

 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 26,120 के स्तर पर है।

 

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।

एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी भी गिरा

  • एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 2.15% नीचे 48,754 पर, कोरिया का कोस्पी 3.84% नीचे 3,851 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.07% गिरकर 25,300 पर कारोबार कर रहे है।
  • अमेरिकी बाजार: 20 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 45,752 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.15% और S&P 500 1.56% नीचे बंद हुए।

विदेशी vs घरेलू निवेशक

20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार 446 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 140 अंक का उछाल रहा, ये 26,192 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर्स 2% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर्स में आज गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर में तेजी रही। IT आज फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top