Last Updated on नवम्बर 24, 2025 9:32, पूर्वाह्न by Pawan
शेयर बाजार में आज यानी 24 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 85,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी, ये 26,100 के स्तर पर आ गया।
आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं एनर्जी और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन है। इसमें 25 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।
सुदीप फार्मा IPO से जुड़ी खास तारीखें
| इवेंट | डेट |
| IPO ओपनिंग | 21 नवंबर |
| IPO क्लोजिंग | 25 नवंबर |
| शेयर अलॉटमेंट | 26 नवंबर |
| रिफंड/शेयर क्रेडिट | 27 नवंबर |
| लिस्टिंग | 28 नवंबर |
एशियाई बाजारों में तेजी
- एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.97% ऊपर 3,890 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.38% ऊपर 25,544 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है।
- अमेरिकी बाजार: 21 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.88% और S&P 500 0.98% ऊपर बंद हुए।
नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 13,840 करोड़ के शेयर बेचे नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,766 करोड़ निकाल लिए। वहीं इस महीने 13,840 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे थे।
बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी। शुक्रवार यानी 21 नवंबर को सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 85,232 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 26,068 के स्तर पर आ गया था।
