Last Updated on November 27, 2025 10:32, AM by Pawan
Nifty at Record High: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर दुनिया भर में स्टॉक मार्केट में बहार छाई हुई है। लंबे समय बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक बार फिर नई हाई पर पहुंचा है। इससे पहले निफ्टी 50 (Nifty 50) पिछले साल 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका था लेकिन रिकवरी करते हुआ आज 27 नवंबर 2025 को यह 26,295.55 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। 7 अप्रैल 2024 को यह 21,743.65 तक टूट गया था और इससे करीब 21% रिकवर होकर आज नई हाई पर पहुंचा है।
मार्केट की इस रौनक के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹96 हजार करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹96 हजार करोड़ बढ़ी है। फिलहाल सेंसेक्स 272.23 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 85,881.74 और निफ्टी 72.40 प्वाइंट्स यानी 0.28% के उछाल के साथ 26,277.70 पर है।
निवेशकों की दौलत में ₹96 हजार करोड़ का इजाफा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 नवंबर 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,74,92,418.01 करोड़ था। आज यानी 27 नवंबर 2025 को मार्केट खुलने पर यह बढ़कर ₹4,75,88,427.46 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹96,009.45 करोड़ बढ़ गई है।