Last Updated on November 28, 2025 10:00, AM by Khushi Verma
Expert View on Stock Market: एक्सपर्ट क्यों जता रहे चिंता?
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेजी के बीच सचाई ये है कि निफ्टी 50 के आधे शेयर ऐसे हैं जिन्होंने इस साल अपने अब तक के ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ तक नहीं है। बाजार की यह तेजी सिर्फ कुछ लार्जकैप कंपनियों के कंधों पर टिकी है, जबकि बाकी शेयरों में कमजोरी बनी हुई है। टाटा की कंपनी Trent के शेयर इस साल 40% टूट चुके हैं। TCS का शेयर 23% नीचे है। विप्रो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, HCL टेक और डॉ. रेडीज के शेयर 2025 में डबल डिजिट लॉस में चल रहे हैं। हालांकि इसी दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने इस कैलंडर ईयर में 10% का रिटर्न दिया है। कुल मिलाकर, निफ्टी के 23 शेयर अपने ऑल टाइम हाई से कम से कम 10% नीचे रेंग रहे हैं।