Last Updated on दिसम्बर 31, 2025 11:47, पूर्वाह्न by Khushi Verma
Trading plan : बाजार दिन के हाई के करीब दिख रहा है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 239.86 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 84,914.94 पर और निफ्टी 103.10 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 26,041.95 पर दिख रहा है। आज लगभग 2461 शेयरों में तेज़ी आई है, 1044 शेयरों में गिरावट दिख रही है और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्टील इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी लगने से स्टील शेयर चमके, टाटा स्टील और JSW स्टील निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार, सरकार ने NON-ALLOY और ALLOY स्टील प्रोडक्ट्स 11-12 फीसदी ड्यूटी लगाई है। चीन से सस्ते इंपोर्ट को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।
डिफेंस, कैपिटल मार्केट, ऑयल एंड गैस शेयरों में भी जोश है। तीनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सरकारी बैंक और केमिकल में भी तेजी है। लेकिन IT शेयरों पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
बैंक निफ्टी में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। वहीं मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी का मूड है। दोनों इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। मार्केट ब्रेथ भी शानदार है। जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से श्रीराम फाइनेंस में तेजी है। साथ ही VA टेक मोतीलाल ओसवाल की खरीदारी की राय से 6 परसेंट दौड़ा है। वहीं, मुथूट फाइनेंस और केनरा बैंक भी खूब चले हैं। TVS मोटर, बजाज ऑटो में भी रौनक है।
उधर कमोडिटी की बात करें तो चांदी में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव में करीब 13 हजार रुपए की गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट के चलते हिंदुस्तान जिंक का शेयर भी फिसला है। वहीं सोने पर भी दबाव कायम है।
ऐसे में इंडेक्स पर अपनी ट्रे़डिंग रणनीति शेयर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25988-26029 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26111-26138/26173 है। इसके लिए पहला बेस– 25826 (10WEMA/50DEMA)-25871 और बड़ा बेस– 25739-25768 है। कल ऑप्शन रेंज 26000-25900 में रहा। यह 10/20DEMA के नीचे और 50DEMA के ऊपर है। निफ्टी में 72% रोलओवर रहा, यह आंकड़ा तिमाही आधार पर सुधरा है, लेकिन 3 महीने के एवरेज से कम है।
59000 के ऊपर बैंक निफ्टी मजबूत स्थिति में है, लेकिन निफ्टी 20DEMA के नीचे फिसला है। FII की कैश में भारी बिकवाली हुई है। इंडेक्स शॉर्ट किया गया है, FII जनवरी में 1.44 LK शॉर्ट खरीदा, जो काफी ज्यादा है। 26000 पर 6 और 27 जनवरी के कॉन्ट्रैक्ट्स में सबसे ज्यादा OI, फिर 26100-26200 पर भारी जमावड़ा है।
कॉल राइटर्स के मुकाबले पुट कम हैं, बेस-1 अब टेक्निकल बेस होगा (10WEMA/50DEMA)। हालांकि हर सीरीज के पहले दिन मजबूत CONTRA ट्रेंड रहता है, फिर स्थिति बना हुआ है। 25988-26029 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी, इसके नीचे उछाल में बेचें, 26029 के ऊपर रजिस्टेंस-2 संभव है। 25988 के नीचे हर शॉर्ट का लक्ष्य बेस-1 जरूर रखें, यह इंट्राडे में रिवर्सल का अहम स्तर है। किसी भी स्थिति में बेस-1 टूटा तो 2 महीनों के निचले स्तर (बेस-2) दिखेगा, इसी हिसाब से ट्रेड करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59391-59533 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59738-59811/59934 पर दिख रहा है। इसका पहला बेस 58716/58834-59014 और बड़ा बेस 58378-58534 है। कल बिल्कुल बेस-1 से खरीदारी का ट्रेड मिला, 59712 सीरीज का बेस रहा, मजबूत क्लोज मिला। MoM आधार पर कॉस्ट पॉजिटिव के साथ रोलओवर बढ़कर 77% हुआ (पहले 70% था)। PSU बैंक में शॉर्ट कवरिंग, इसे एक्सपायरी के चलते टेक्निकल रिवर्सल कह सकते हैं। जनवरी में 59000 पर काफी पुट राइटर्स हैं, ऊपर की ओर 59500 पर कॉल राइटर्स है। 59000 पुट राइटर्स का कनविक्शन और 10/20DEMA बेस-1 पर प्लेस्ड है। जबतक बेस-1 बचा है तब तक गिरावट में खरीदारी की राय है, रजिस्टेंस-1 को लक्ष्य रखें। ब्रेकआउट के लिए रजिस्टेंस-1 को पार करना जरूरी, इसके ऊपर टिकना अहम है। जब तक 59533 नहीं पार हो रहा है, बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए गिरावट में खरीदारी पर फोकस करें। अगर बेस-1 टूटता है तो निचले स्तरों पर शॉर्ट के मौके मिलेंगे।