Uncategorized

RVNL ने शेयर बाजार को दी बड़ी जानकारी, आज शेयरों में तेजी

Last Updated on अगस्त 30, 2024 10:47, पूर्वाह्न by Pawan

 

Rail Vikas Nigam Ltd Share price: रेलवे ग्रुप की चर्चित कंपनी रेल विकास निगम को लेकर बड़ी खबर आई है। कंपनी ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ एमओयू साइन किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को साझा किया था। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

कंपनी ने क्या कुछ दी जानकारी

29 अगस्त को रेल विकास निगम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि उनके और पटेल इंजीनियरिंग के बीच एमओयू साइन किया गया है। दोनों कंपनी मिलकर हाइड्रो और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दोनों कंपनियां मिलकर काम करने की योजना बना रही है।

शुक्रवार को रेल विकास निगम के शेयर गुरुवार के मुकाबले तेजी के साथ 583 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का इंट्रा-डे हाई 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 588.60 रुपये (9.29 बजे तक) रहा है।

रेल विकास निगम के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह पहली तिमाही के दौरन रेलवे कंपनी का सुस्त प्रदर्शन माना जा रहा है। चुनावों की वजह रेल विकास निगम का काम प्रभावित हुआ है।

6 महीने में 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न

बीते 3 महीने के दौरान रेल विकास निगम के शेयरों ने 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, महज 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 125 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया है। रेल विकास निगम के शेयरों का भाव एक साल में 356 प्रतिशत चढ़ा है।

आरवीएनएल का 52 वीक हाई 647 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top