Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 10 अंक गिरा, IT सेक्टर को छोड़कर सभी में मामूली तेजी

Last Updated on अक्टूबर 11, 2024 9:23, पूर्वाह्न by Pawan

 

सेंसेक्स आज यानी 11 अक्टूबर को 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 24,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

घरेलू निवेशकों ने ₹3,878.33 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.59% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी 0.39% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.31% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.14% गिरकर 42,454 पर और नैस्डैक 0.052% गिरकर 18,282 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.21% गिरकर 5,780 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 10 अक्टूबर को ₹4,926.61 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,878.33 करोड़ के शेयर खरीदे।

हुंडई मोटर का IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 22 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 अक्टूबर को सेंसेक्स 144 अंक की तेजी के साथ 81,611 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 16 अंक की तेजी रही, ये 24,998 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.01% की गिरावट थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top