Uncategorized

इस साल 249% चढ़ गया यह ट्रांसफॉर्मर स्टॉक, 4 साल में 2700% की तूफानी तेजी

Last Updated on अक्टूबर 18, 2024 1:02, पूर्वाह्न by Pawan

 

स्मॉलकैप कंपनी इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार को करीब 5 पर्सेंट उछाल के साथ 2501.90 रुपये पर बंद हुए। BSE पर दिन के कारोबार के दौरान इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयरों ने 2506.95 रुपये के लेवल को छुआ और 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया। पिछले 5 दिन में ट्रांसफॉर्मर स्टॉक में 21 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 486.50 रुपये है।

इस साल अब तक 249% उछल गए कंपनी के शेयर
इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयरों में इस साल अब तक 249 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2024 को 716.10 रुपये पर थे। इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 2501.90 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 355 पर्सेंट की तेजी आई है। इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर 17 अक्टूबर 2023 को 549 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 2500 रुपये के पार बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 2657 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

4 साल में शेयरों में 2700% से ज्यादा का उछाल
इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स (Indo Tech Transformers) के शेयरों में पिछले 4 साल में 2741 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ट्रांसफॉर्मर कंपनी के शेयर 16 अक्टूबर 2020 को 88.05 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 2501.90 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 2 साल में इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयरों में 1077 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2022 को 212.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 2500 रुपये के ऊपर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में करीब 1435 पर्सेंट की तेजी आई है।

कंपनी का बिजनेस
इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स (Indo Tech Transformers) पावर एंड डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स, अलग-अलग तरह के स्पेशल एप्लीकेशन ट्रांसफॉर्मर्स, मोबाइल सब-स्टेशन ट्रांसफॉर्मर्स और सब-स्टेशंस की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर फिलहाल ट्रेड-फॉर-ट्रेड ग्रुप (T Group) के तहत ट्रेड करते हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top