Uncategorized

दिवाली के दिन आज शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 79,850 के स्तर पर, निफ्टी भी 40 अंक गिरा

Last Updated on अक्टूबर 31, 2024 9:53, पूर्वाह्न by

 

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Fell Today On Diwali Day, ‌BSE, NSE, Sensex Nifty, Live Updates

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिवाली के दिन आज यानी 31 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 79,850 के आस-पास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 40 अंक की गिरावट है, ये 24,300 के आस-पास कारोबार कर रहा है।

 

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.41% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.82% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.36% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

30 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.22% गिरावट के बाद 42,141 पर और S&P 500 0.33% गिरकर 5,813.67 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.56% गिरकर 18,607 पर बंद हुआ।

NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 30 अक्टूबर को ₹19,522 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹13,594 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल छोटी दिवाली पर बाजार में रही थी गिरावट

छोटी दीपावली के दिन कल यानी बुधवार (29 अक्टूबर) को सेंसेक्स में 426 अंक की गिरावट रही और यह 79,942 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 126 अंक गिरकर 24,340 के स्तर पर बंद हुआ था।

दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 शेयरों में तेजी रही थी।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा के शेयरों में रही थी। फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 1.45% गिरा। जबकि, फार्मा के शेयर में 1% की गिरावट रही थी।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top