Last Updated on November 15, 2024 9:57, AM by
- Hindi News
- Business
- Stock Market Holidays 2024; Christmas Guru Nanak Jayanti | NSE BSE Trading
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
गुरु नानक जयंती की छुट्टी के चलते आज यानी 15 नवंबर को शेयर बाजार बंद है। छुट्टी के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) फर्स्ट हाफ यानी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेंगे।
इवनिंग सेशन में शाम 5:00 बजे से MCX और NCDEX ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे। इस साल में अभी दो और स्टॉक हॉलिडे बचे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण आगामी स्टॉक मार्केट हॉलिडे 20 नवंबर को है, जिसके बाद साल का आखिरी स्टॉक मार्केट हॉलिडे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन है।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 14 नवंबर को सेंसेक्स 110 अंक की गिरावट के साथ 77,580 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 26 अंक की गिरावट थी, ये 23,532 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, BSE स्मॉलकैप 429 अंक चढ़कर 52,381 पर बंद हुआ।
सेंसक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 21 में तेजी थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 1.53% गिरा था। जबकि, मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.26% की तेजी थी।

बाजार से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
निफ्टी 21,982 के स्तर पर आ सकती है:1,500 पॉइंट की गिरावट संभव, अभी ये 23,500 के लेवल पर; पढ़िए हरशुभ शाह का पूरा इंटरव्यू

आने वाले 2-3 महीनों में निफ्टी 21,982 के स्तर पर आ सकती है। अभी ये 23,500 के स्तर पर है। यानी, निफ्टी में अभी और करीब 1,500 पॉइंट की गिरावट आ सकती है। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स के फाउंडर हरशुभ महेश शाह ने बाजार का ये प्रिडिक्शन दिया है। हरशुभ ने ये प्रिडिक्शन 10 नवंबर को दिया था। तब से लेकर अब तक निफ्टी करीब 500 पॉइंट नीचे आ चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
-
निफ्टी 21,982 के स्तर पर आ सकती है: 1,500 पॉइंट की गिरावट संभव, अभी ये 23,500 के लेवल पर; पढ़िए हरशुभ शाह का पूरा इंटरव्यू

- कॉपी लिंक
शेयर
-
रिलायंस-डिज्नी का मर्जर, देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बना: 120 चैनल, दो OTT के साथ 75 करोड़ दर्शक; नीता अंबानी चेयरपर्सन होंगी
1:02
- कॉपी लिंक
शेयर
-
सोना 74 हजार रुपए के नीचे आया: बीते 15 दिन में ये 5,942 रुपए सस्ता हुआ, चांदी 87,103 रुपए प्रति किलो बिकी
1:10
- कॉपी लिंक
शेयर
-
4 महीने के हाई पर पहुंची थोक महंगाई: अक्टूबर में बढ़कर 2.36% रही, सितंबर में 1.84% पर थी; सब्जियां और खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं
- कॉपी लिंक
शेयर