Uncategorized

सेंसेक्स 67 अंक की तेजी के साथ 81,575 पर ओपन: निफ्टी भी 30 अंक चढ़ा, ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त

सेंसेक्स 67 अंक की तेजी के साथ 81,575 पर ओपन:  निफ्टी भी 30 अंक चढ़ा, ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त

Last Updated on December 10, 2024 10:00, AM by Pawan

 

सेंसेक्स आज यानी 10 दिसंबर को 67 अंक की तेजी के साथ 81,575 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.094% और कोरिया के कोस्पी में 2.23% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.35% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 9 दिसंबर को ₹724.27 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,648.07 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 9 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 44,401 पर बंद हुआ। S&P 500 0.61% गिरकर 6,052 पर और नैस्डैक 0.62% की गिरावट के साथ 19,736 पर बंद हुआ।

कल 3 IPO ओपन होंगे

विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 11 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक तीनों IPO के लिए 13 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 18 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 9 दिसंबर को सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 262 अंक की तेजी के साथ 57,313 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top