Technical View: गुरूवार 12 दिसंबर को उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन वैश्विक और घरेलू दोनों मोर्चों पर ट्रिगर की कमी के कारण यह वोलैटाइल रहा। इंडेक्स लगातार पांचवें सत्र में एक दायरे में कारोबार करता नजर आया। इंडेक्स अभी भी 24,500-24,700 के दायरे में नजर आ रहा है। यदि इंडेक्स नीचे की ओर 24,500 को तोड़ता है, तो 24,350 पर तत्काल सपोर्ट स्तर है। उसके बाद 24,200 पर सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ 24,700 से ऊपर जाने पर इंडेक्स 24,900-25,000 जोन की ओर बढ़ सकता है।
निफ्टी अधिकांश सत्र में निचले स्तर पर कारोबार करता रहा। ये 93 अंक गिरकर 24,549 पर आ गया। इससे डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। ये पैटर्न उच्च स्तर पर बिकवाली के दबाव का संकेत देता है। हालांकि इंडेक्स अभी भी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है।
कल 13 दिसंबर को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान के अनुसार, इंट्राडे बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है। लेकिन 24,500 के स्तर को तोड़ने के बाद ही नई बिकवाली संभव है। उसके नीचे जाने पर निफ्टी 24,350-24,300 तक फिसल सकता है। दूसरी ओर चौहान ने कहा कि 24,620 से ऊपर जाने पर सेंटीमेंट बदल सकता है और बाजार 24,700 तक वापस उछल सकता है। इसके आगे और तेजी आ सकती है, जिससे इंडेक्स संभावित रूप से 24,775 तक बढ़ सकता है।
ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि 24,500 पर तत्काल सपोर्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद 24,000 पर अहम सपोर्ट है। उच्च स्तर पर रेजिस्टेंस 24,600 पर दिख रहा है। उसके बाद 25,000 पर नजर आ रहा है। कुल मिलाकर इंडेक्स के 24,000-25,000 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कल 13 दिसंबर को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी निचले स्तर पर खुलने के बाद 53,500 के स्तर से ऊपर चढ़ गया। लेकिन उस बढ़त को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सका। उसके बाद ये अधिकांश सत्र दबाव में कारोबार करता रहा। बैंकिंग इंडेक्स 175 अंकों की गिरावट के साथ 53,216 पर आ गया। इसने डेली चार्ट पर ग्रेवस्टोन डोजी पैटर्न जैसा एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक बनाया। यह पैटर्न संभावित ट्रेंड रिवर्सल का सुझाव देता है। लेकिन अगले सत्र में इसकी मजबूत पुष्टि की प्रतीक्षा करनी होगी।
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा, “बैंक निफ्टी को 53,650 और फिर 54,000 के स्तर तक चढ़ने के लिए 53,000 के जोन के ऊपर टिकना होगा। हालांकि, 53,000 से ऊपर बने रहने में नाकामयाब होने पर इंडेक्स 52,800 और उसके बाद 52,500 के स्तर पर सपोर्ट तक फिसल सकता है।”
इस बीच, वोलैटिलिटी में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट जारी रही। ये आठ हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई। ये स्थिति तेजड़ियों के लिए अनुकूल है। इंडिया VIX 0.58 प्रतिशत गिरकर 13.19 पर आ गया। जो 18 अक्टूबर के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है।
(डिस्क्लेमरः stock market news पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)