Markets

Nifty 50 अपने पीक से 12% नीचे; IndusInd Bank, Bajaj Auto समेत इन शेयरों ने देखी 35% तक की गिरावट

Nifty 50 अपने पीक से 12% नीचे; IndusInd Bank, Bajaj Auto समेत इन शेयरों ने देखी 35% तक की गिरावट

Last Updated on जनवरी 13, 2025 17:06, अपराह्न by Pawan

NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई 26,277 से 12% नीचे आ चुका है। इंडेक्स ने यह लेवल 27 सितंबर 2024 को देखा था। तब से लेकर अब तक इंडेक्स का लगभग दो-तिहाई हिस्सा 10% से अधिक गिर चुका है। इतना ही नहीं निफ्टी 50 पर लिस्टेड 4 शेयर ऐसे हैं, जो 27 सितंबर से अब तक 30% से ज्यादा नीचे आ चुके हैं। वहीं 12 स्टॉक्स 20-30% ओर 15 स्टॉक्स 10-20% सस्ते हो चुके हैं। ये शेयर कौन से हैं, आइए डालते हैं एक नजर…

इंडसइंड बैंक

2024 में निफ्टी का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला यह शेयर 27 सितंबर से अब तक 35% नीचे आ चुका है। खराब प्रदर्शन के बावजूद, शेयर पर नजर रखने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 36 ने इसे “बाय” रेटिंग दी है।

 

शेयर ने 27 सितंबर 2024 को ही ₹12,774 का अपना रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। तब से अब तक शेयर में 32% की गिरावट आई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह आगे 24% की बढ़त देख सकता है।

हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 27 सितंबर 2024 से अब तक 31% टूटा है। शेयर पर नजर रखने वाले लगभग 70% एनालिस्ट्स ने इसे “बाय” रेटिंग दी है। मौजूदा स्तरों से 27% की संभावित बढ़त आने की संभावना है।

एशियन पेंट्स

एशियन पेंट्स 27 सितंबर 2024 से अब तक 31% सस्ता हो चुका है। माना जा रहा है कि शेयर मौजूदा स्तरों से 9% की बढ़त देख सकता है।

Adani Wilmar के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 10% की बड़ी गिरावट, लगा लोअर सर्किट

27 सितंबर 2024 से अब तक NTPC के शेयर में 30% की गिरावट आई है। यह निफ्टी पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले PSU में से एक है। शेयर में अब मौजूदा स्तरों से 45% की तेजी आने का अनुमान है। ज्यादातर एनालिस्ट्स ने शेयर के लिए “बाय” रेटिंग बरकरार रखी है।

कोल इंडिया

भारत की सबसे बड़ी खनन कंपनी के शेयर में 27 सितंबर 2024 से अब तक 29% की गिरावट आई है। 2024 में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस गिरावट के बाद मौजूदा स्तरों से करीब 40% की बढ़त की संभावना है।

27 सितंबर 2024 से अब तक निफ्टी 50 इंडेक्स पर अन्य टॉप लूजर्स में अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स भी शामिल हैं। इन दोनों शेयरों में 25-25% की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा बीपीसीएल 27 सितंबर 2024 से अब तक 26% और श्रीराम फाइनेंस 26.5% नीचे आया है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top