Uncategorized

आज सोना 1039 रुपए गिरकर 84959 रुपए पर आया: चांदी में भी 2930 रुपए की गिरावट, ये 95023 रुपए किलो बिक रही

आज सोना 1039 रुपए गिरकर 84959 रुपए पर आया:  चांदी में भी 2930 रुपए की गिरावट, ये 95023 रुपए किलो बिक रही

Last Updated on फ़रवरी 17, 2025 13:14, अपराह्न by Pawan

 

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 17 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,039 रुपए कम होकर 84,959 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 85,998 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

 

एक किलो चांदी की कीमत 2,930 रुपए गिरकर 95,023 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 97,953 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 84,959
22 77,822
18 63,719

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,670 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,836 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,836 रुपए बढ़कर 85,998 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top