Markets

Ashok Leyland Share Price: दिसंबर में बिक्री 5% बढ़ी, शेयर 4% उछला

Ashok Leyland Share Price: दिसंबर में बिक्री 5% बढ़ी, शेयर 4% उछला

Last Updated on जनवरी 2, 2025 14:38, अपराह्न by Pawan

Ashok Leyland Stock Price: कमर्शियल व्हीकल कंपनी अशोक लीलैंड के शेयरों में 2 जनवरी को 4.5 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 232.90 रुपये के हाई तक चली गई। कंपनी ने दिसंबर महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। दिसंबर 2024 में अशोक लीलैंड की कुल बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 16,957 यूनिट हो गई। दिसंबर 2023 में कंपनी ने 16,154 व्हीकल बेचे थे। अशोक लीलैंड ने बयान में कहा, घरेलू बिक्री दिसंबर 2023 की 15,153 यूनिट से 4 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर 2024 में 15,713 यूनिट हो गई।

बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 10,488 यूनिट पर पहुंच गई। दिसंबर 2023 में यह 9,932 यूनिट रही थी। दिसंबर महीने में घरेलू बाजार में लाइट कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 5,225 यूनिट पर स्थिर रही, जो दिसंबर 2023 में 5,221 यूनिट थी।

अशोक लीलैंड का शेयर एक साल में 28 प्रतिशत मजबूत

अशोक लीलैंड का मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपये है। शेयर ने 27 अगस्त 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 264.70 रुपये क्रिएट किया था। शेयर एक साल में 28 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.52 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

गुजरे दिसंबर महीने में अशोक लीलैंड ने घोषणा की थी कि वह अपने व्हीकल्स के दाम जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत तक बढ़ाने वाली है। इजाफा अशोक लीलैंड के सभी कमर्शियल व्हीकल्स पर लागू होगा। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर प्राइस हाइक अलग-अलग रह सकती है। इस कदम की वजह महंगाई और कमोडिटी की बढ़ती कीमतें हैं। अशोक लीलैंड ने कहा था कि व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने से कंपनी को इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

अशोक लीलैंड, हिंदुजा ग्रुप की कंपनी है। यह भारत में कमर्शियल व्हीकल्स के मामले में दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। वहीं दुनिया में बसों के मामले में चौथी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर और ट्रक की 19वीं सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। कंपनी की भारत में 7 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इसके अलावा एक बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट रास अल खैमाह (UAE) में और एक लीड्स (यूके) में है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top