Uncategorized

Bank Holiday: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! छठ पूजा पर सिर्फ 4 राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक

Last Updated on नवम्बर 2, 2024 13:13, अपराह्न by

Bank Holiday: नवंबर के महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार दिवाली (बली प्रतिप्रदा) के मौके पर 2 नवंबर को बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान डिजिटल पेमेंट और ATM सर्विस सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इस महीने कई नेशनल और लोकल त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट उत्सव, कन्नड़ राज्योत्सव, बलिपद्यामी, विक्रम संवत नववर्ष, छठ और वांगला फेस्टिवल जैसे पर्व शामिल हैं। आरबीआई की सूची के अनुसार सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। नवंबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट नीचे दी है।

1 नवंबर: दिवाली अमावस्या

2 नवंबर: दिवाली (बली प्रतिप्रदा)

3 नवंबर: रविवार

7-8 नवंबर: छठ पूजा

 

9 नवंबर: दूसरा शनिवार

10 नवंबर: रविवार

12 नवंबर: एगास-बगवाल

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

17 नवंबर: रविवार

18 नवंबर: कनकदास जयंती

23 नवंबर: सिंग कुट्सनेम (चौथा शनिवार)

24 नवंबर: रविवार

1 से 3 नवंबर के बीच कर्नाटक और महाराष्ट्र में बैंक शाखाएं चार दिनों के लिए बंद रहेंगी। उत्तराखंड और सिक्किम में बैंकों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इसी तरह, 23 नवंबर को मेघालय में भी बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और एटीएम का उपयोग कर सकेंगे, जब तक कि किसी निर्धारित रखरखाव का कार्य न हो।

नवंबर में छुट्टी

दिवाली के साथ जुड़ी छुट्टियां, जो अलग-अलग राज्यों में मनाई जाती हैं, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती। इसके अलावा कनकदास जयंती और सेंगे कुट्सनेम जैसी छुट्टियां लोकल आधार पर मनाई जाती है।

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद – तेलंगाना

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 2

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top