Markets

Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट, 4 नवंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Last Updated on नवम्बर 4, 2024 21:59, अपराह्न by Pawan

Gainers & Losers:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स में बिकवाली रही जबकि इंफ्रा, मेटल शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 941.88 अंक यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 78,782.24, के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 314.00 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 23,990.30 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Oil Marketing Companies | ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में आज 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। गोल्डमैन सैक्स ने HPCL और BPCL पर न्यूट्रल की सलाह दी गई है जबकि IOC पर ‘सेल’ की राय दी गई है और टारगेट प्राइस ₹105 प्रति शेयर है। IOC का सितंबर तिमाही में कोर EBITDA उम्मीद से से कम रहा, खासतौर से रिफाइनिंग और मार्केटिंग सेगमेंट में। HPCL और BPCL पर न्यूट्रल रुख बरकरार रखा गया है।

Gensol Engineering | CMP: Rs 843 | आज यह शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी को महाराष्ट्र में एक दिग्गज पब्लिक सेक्टर यूटिलिटी से 780 करोड़ रुपये का सोलर पीवी प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। इसके चलते शेयरों में खरीद बढ़ी है।नए मिले लार्ज टर्नकी EPC (engineering, procurement, and construction) ऑर्डर में 150 MWac ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर PV पावर प्लांट का डेवलपमेंट शामिल है। इसके अलावा STU सबस्टेशन के लिए एसोसिएटेड पावर इवैक्यूएशन इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट भी है।

Azad Engineering | CMP: Rs 1,572 | आज शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज से 700 करोड़ रुपये का एक लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसी खबर के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है।

Mahindra & Mahindra | CMP: Rs 2,878 | शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने M&M के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹3,600 प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने इसे अपनी एशिया-प्रशांत (APAC) कनविक्शन लिस्ट में शामिल किया है। उसने कहा कि SUV सेगमेंट में कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग है, जो इसे बाजार में बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा। कंपनी के बैटरी EV लॉन्च भी आने वाले समय में ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं। FY25-FY27 के दौरान EBIT और फ्री कैश फ्लो में क्रमशः 20% और 100% CAGR की उम्मीद है।

Sun Pharmaceutical Industries | CMP: Rs 1,809 | शेयर में 3 फीसगदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका के न्यू जर्सी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक अस्थायी निषेधाज्ञा जारी की है। इसके चलते अब कंपनी फिलहाल अपनी नई दवा Leqselvi नहीं लॉन्च कर सकती है। Leqselvi (Deuruxolitinib) का इस्तेमाल बालों की गिरावट या गंजेपन के इलाज में होता है।

Bajaj Auto | CMP: Rs 9,534 | शेयर आज 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। अक्टूबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,79,707 यूनिट रही। एक साल पहले बिक्री 4,71,188 यूनिट रही थी। डॉमेस्टिक सेल्स सालाना आधार पर 8 प्रतिशत कम होकर 3,03,831 यूनिट रही, जो एक साल पहले 3,29,618 यूनिट थी।

Hero MotoCorp | CMP: Rs 4,807 | शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। टू-व्हीलर कंपनियों ने बीते अक्टूबर महीने में मजबूत बिक्री दर्ज की है। हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो अक्टूबर में 679,091 यूनिट पर पहुंच गई। यह उछाल शहरी और ग्रामीण इलाकों में खास तौर पर त्यौहारी सीजन के दौरान 100cc और 125cc सेगमेंट में मजबूत डिमांड के कारण देखने को मिला।

MOIL | CMP: Rs 322.5 | कंपनी द्वारा 1 नवंबर से अपने मैंगनीज अयस्क के मूल्य में कटौती की घोषणा के बाद शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई।

NMDC | CMP: Rs 227 | शेयर में 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। साल-दर -साल आधार पर अक्टूबर में प्रोडक्शन 4% बढ़ा है जबकि 4.07 mt पर रहा। वहीं अक्टूबर में बिक्री 17% बढ़ी है।

Tata Power Company | CMP: Rs 428 | आज इस शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सीएलएसए ने “underperform” रेटिंग की राय दी है। शेयर 2024 में अब तक 80 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। स्टॉक का वैल्यूएशन काफी महंगा हुआ है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top