Markets

GLobal Market:एशियाई बाजारों में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 60 अंकों की गिरावट , निक्केई 1% से ज्यादा लुढ़का

GLobal Market:एशियाई बाजारों में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 60 अंकों की गिरावट , निक्केई 1% से ज्यादा लुढ़का

Last Updated on जनवरी 9, 2025 9:31, पूर्वाह्न by Pawan

गिफ्ट निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है।  एशिया और डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर नजर आ रहे है। अमेरिकी बाजार कल निचले स्तरों से रिकवरी के साथ फ्लैट बंद हुए। दिन के निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी आई।बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बदलाव देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 106.84 अंक या 0.25% बढ़कर 42,635.20 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 9.20 अंक या 0.16% बढ़कर 5,918.23 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 10.80 अंक या 0.06% गिरकर 19,478.88 पर पहुंच गया।

बॉन्ड यील्ड, डॉलर का हाल

US की 10 सालों की बॉन्ड यील्ड 4.67% पर पहुंची है जबकि 20 सालों की बॉन्ड यील्ड 5% के स्तर के पार निकली । डॉलर इंडेक्स 109 के स्तर के पार निकला है।

 

FOMC मिनट्स में क्या निकला?

पॉलिसी में राहत की गति को धीमा करने के करीब है। ऊंची महंगाई दर इसके कुछ कारणों में से एक है। लेबर मार्केट में गिरावट की उम्मीद भी एक कारण है। महंगाई बढ़ने की आशंका एक बार फिर बढ़ी है।

ADP एमप्लाइमेंट के आंकड़े

दिसंबर में 1.22 लाख लोगों को नौकरी मिली है। प्राइवेट सेक्टर में लोगों को नौकरियां मिली है। बाजार को 1.4 लाख के आंकड़े की उम्मीद थी। नौकरी बदलने वालों की आय 7.1% बढ़ी है। जिन्होंने ने नौकरी नहीं बदली उनकी आय 4.6% बढ़ी है। इस बीच 1.50-1.55 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। बेरोजगारी दर 4.2% पर कायम रहने की उम्मीद है।

बाजार पर मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि बाजार की नजर महंगाई दर और ब्याज दरों पर है। बाजार में गिरावट संभव लेकिन 2022 के तक नहीं है। 2025 के H1 में बाजारों में उतार-चढ़ाव संभव है। H2 से बाजार के हालात में सुधार की उम्मीद है। वहीं Goldman Sachs ने कहा कि यील्ड की जारी तेजी असर इक्विटी पर संभव है। निगेटिव खबर पर बाजार में गिरावट की आशंका है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 67.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 39,470.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.52 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.40 फीसदी गिरावट 23,312.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 19,328.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.39 फीसदी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 3,220.72 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top