IPO

IPO This Week: 1 दिसंबर से शुरू हफ्ते में 12 नए पब्लिक इश्यू, 6 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPO This Week: 1 दिसंबर से शुरू हफ्ते में 12 नए पब्लिक इश्यू, 6 कंपनियां होंगी लिस्ट

Last Updated on नवम्बर 29, 2025 9:53, पूर्वाह्न by Khushi Verma

1 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहेगी। इसकी वजह है कि 12 नए IPO खुल रहे हैं। इनमें से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा पहले से खुले 3 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये तीनों SME सेगमेंट से हैं। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में 6 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं डिटेल…

नए खुल रहे IPO

Clear Secured IPO: ₹85.60 करोड़ का इश्यू 1 दिसंबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड ₹125-₹132 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। IPO 3 दिसंबर को बंद होगा, जिसके बाद शेयर NSE SME पर 8 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

 

Speb Adhesives IPO: यह 1 से 3 दिसंबर के बीच खुलेगा। कंपनी ₹33.73 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹52-₹56 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 2000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 8 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

Invicta Diagnostic IPO: यह ₹28.12 करोड़ का है। यह भी 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹80-₹85 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,600 शेयर है। शेयर NSE SME पर 8 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Ravelcare IPO: यह 1 से 3 दिसंबर के बीच ओपन हो रहा है। बोली ₹123-₹130 प्रति शेयर के भाव पर और 1,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी ₹24.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयर BSE SME पर 8 दिसंबर को लिस्ट होने वाले हैं।

Astron Multigrain IPO: ₹18.40 करोड़ का पब्लिक इश्यू 1 दिसंबर को खुल रहा है। बोली लगाने के लिए प्राइस ₹63 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। IPO 3 दिसंबर को बंद होगा, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 दिसंबर को होगी।

Neochem Bio IPO: ₹44.97 करोड़ का इश्यू 2 दिसंबर को ओपन होगा और 4 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹93-₹98 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 9 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Helloji Holidays IPO: ₹10.96 करोड़ का इश्यू 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹110-₹118 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 9 दिसंबर को लिस्ट हो सकती है।

Meesho IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹5,421.20 करोड़ का इश्यू 3 दिसंबर को खुल रहा है। इसमें ₹105-₹111 प्रति शेयर के भाव पर और 135 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। IPO 5 दिसंबर को बंद होगा, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 10 दिसंबर को हो सकती है।

Aequs IPO: कंपनी ₹921.81 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 3 दिसंबर को खुलकर 5 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹118-₹124 प्रति शेयर है। लॉट साइज 120 शेयर है। शेयर BSE, NSE पर 10 दिसंबर को लिस्ट होने वाले हैं।

Vidya Wires IPO: इसका साइज ₹300.01 करोड़ है। यह भी 3 दिसंबर को खुल रहा है और 5 दिसंबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए भाव ₹48-₹52 प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 288 है। शेयर BSE, NSE पर 10 दिसंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Luxury Time IPO: यह 4 दिसंबर को खुलेगा और 8 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹18.74 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹78-₹82 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 11 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Methodhub Software IPO: यह 5 दिसंबर को खुलेगा और 9 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है। शेयर BSE SME पर 12 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

पहले से खुले IPO

Exato Technologies IPO: ₹37.45 करोड़ का इश्यू 28 नवंबर को खुला था और 2 दिसंबर को बंद होगा। यह अभी तक 57.65 गुना भरा है। प्राइस बैंड ₹133-₹140 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है।शेयर BSE SME पर 5 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Logiciel Solutions IPO: यह भी 28 नवंबर को खुला था और 2 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹39.90 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO फुली सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड ₹183-₹193 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। शेयर BSE SME पर 5 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Purple Wave Infocom IPO: यह 28 नवंबर को ओपन हुआ और अभी तक 65 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। साइज ₹31.45 करोड़ है। बोली ₹120-₹126 प्रति शेयर के भाव पर और 1,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 5 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 2 दिसंबर को BSE SME पर SSMD Agrotech India की लिस्टिंग होगी। 3 दिसंबर को BSE SME पर Mother Nutri Foods और K K Silk Mills के शेयर शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को BSE SME पर Exato Technologies, Logiciel Solutions और Purple Wave Infocom के शेयरों के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top