Markets

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 20 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 20 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Last Updated on मई 19, 2025 17:29, अपराह्न by

Stock market : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिखी है। रियल्टी, PSU बैंक, फार्मा, ऑटो में भी खरीदारी रही है। IT शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 74 प्वाइंट गिरकर 24,945 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 271 प्वाइंट गिरकर 82,059 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 66 प्वाइंट चढ़कर 55,421 पर बंद हुआ है। मिडकैप 45 प्वाइंट चढ़कर 57,105 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे आज भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी एक दूसरे से अलग रुख अपनाते दिखे। आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव रहा। इसके चलते निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ है।

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी कंसोलीडेशन को दौर में दिख रहा है। यह कंसलीडेशन अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। निफ्टी दो दिनों तक 25,000 अंक से ऊपर रहने को बाद सोमवार को इस स्तर से नीचे बंद हुआ। जब तक यह 25,000 के स्तर को फिर से हासिल नहीं कर लेता,तब तक इस पर दबाव देखने को मिल सकता है।

 

नीचे की ओर, निफ्टी 24,800-24,750 की ओर बढ़ सकता है। अगर यह 24,750 से नीचे जाता है तो इसमें और अधिक गिरावट आ सकती है। इसके विपरीत, 25,000 से ऊपर जाने पर 25,250-25,350 रेंज की ओर तेजी आ सकती है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि सप्ताह के पहले दिन बाजार में सुस्ती रही। हाल में आई तेजी के बाद बाजार थोड़ा राहत की सांस लेता दिखा। सपाट शुरुआत के बाद, निफ्टी आज पूरे सत्र में एक सीमित दायरे में रहा और दिन के निचले स्तर 24,945.45 के करीब बंद हुआ। बाजार में आया यह ठहराव आगे बढ़ने के नए सिरे से सांसे भरने जैसा है। इस तरह के करेक्शन में अच्छे शेयरों में खरीदारी के मौके खोजने चाहिए। हालिया कंसोलीडेशन के बाद बैंकिंग शेयर अच्छे लग रहे हैं। बैंकिंग शेयर निफ्टी की आगे की रैली को लीड कर सकते हैं। निफ्टी 25,200 अंक और उससे आगे जाता दिख सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top