Markets

Metal stocks : निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2% भागा, हिंद कॉपर और नाल्को 3-5% उछले

Metal stocks : निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2% भागा, हिंद कॉपर और नाल्को 3-5% उछले

Last Updated on अक्टूबर 9, 2025 15:58, अपराह्न by Khushi Verma

Metal stocks : मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी चढ़ा है। टाटा स्टील दो परसेंट उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। JSW स्टील भी आज के टॉप गेनरों में है। इसके अलावा हिंद कॉपर और नाल्को 3-5 फीसदी उछले हैं। सभी मेटल शेयर दौड़ रहे हैं। क्यों चल रहे हैं ये शेयर, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि सभी मेटल शेयरों में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर से भी ये शेयर भागे हैं।

टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर

टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर है। यूरोप से Tata Steel EU के लिए बढ़िया खबर आई है। EU कमीशन यूरोपीय स्टील इंडस्ट्री को बचाएगी। कमीशन ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। इंडस्ट्री को ग्लोबल क्षमता के असर से बचाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इंडस्ट्री को इस असर से बचाने के लिए कोटा सिस्टम का प्लान है। इसके तहत टैरिफ फ्री इंपोर्ट पर 18.3 मिलियन टन का कैप लगेगा।

टाटा स्टील Q2 अपडेट

भारत में कंपनी का उत्पादन सालाना आधार पर 7.4 फीसदी बढ़ा है। तिमाही आधार पर भारत में डिलीवरी वॉल्यूम 20% और सालाना आधार पर 7% फीसदी बढ़ा है। नीदरलैंड में उत्पादन वॉल्यूम सालाना आधार पर 1.66 mt से बढ़कर 1.67 mt रहा है।

MCX कॉपर नए शिखर पर

Alumina कीमतें घटने से हिंडाल्को और वेदांता के मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। चीन में कैपेसिटी घटने से स्टील शेयर चल रहे हैं। मेटल शेयरों में चमक की एक और वजह डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी भी है। US डॉलर इंडेक्स घटकर 99 के नीचे चला गया है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मेटल चमकता है।

मेटल शेयरों में चमक की बात करें को 2025 में चांदी 70 फीसदी भागी है। वहीं, इस अवधि में कॉपर में 28 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। HRC स्टील 13 फीसदी भागा है। वहीं, एल्यूमीनियम में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top