Uncategorized

RBI POLICY : क्या इस बार RBI करेगा दरों में बदलाव, दिग्गज अर्थशास्त्रियों से जानें उनकी राय

Last Updated on अक्टूबर 8, 2024 16:01, अपराह्न by Pawan

RBI MPC : बाजार की नजर कल आने वाली मॉनेटरी पॉलिसी पर है। आज पॉलिसी पर चल रही MPC का दूसरा दिन है। क्या हो सकता है एलान इस पर CNBC-AWAAZ ने भी MPC बैठाई। इसका क्या निकला नतीजा ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की हर्षदा सावंत ने बताया कि कल मॉनेटरी पॉलिसी आएगी। RBI MPC की बैठक का आज दूसरा दिन है। RBI MPC की बैठक 3 दिनों तक चलती है। कल 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। CNBC-AWAAZ  की MPC में इक्रा की अदिति नायर, डीएसपी फाइनेंस के जयेश मेहता और क्रिसिल के डीके जोशी शामिल हुए।

अमेरिका और चीन के बाद क्या RBI दरें घटाएगा?

इसके जवाब में अदिति नायर ने कहा कि कल आरबीआई दरें नहीं घटाएगा। जयेश मेहता और डीके जोशी का भी मानना है कि आरबीआई दरें नहीं घटाएगा।

 

क्या RBI अपने रुख में बदलाव करेगा?

इस सवाल के जवाब में अदिति नायर ने कहा कि RBI अपने रुख में बदलाव नहीं करेगा। वह अपने पुराने रुख पर कायम रहेगा। जयेश मेहता और डीके जोशी की भी राय है कि RBI अपने रुख में बदलाव नहीं करेगा।

 

दिसंबर में RBI दरें घटाएगा क्या?

इस सवाल पर अदिति नायर ने कहा कि RBI दिसंबर में दरें घटाएगा। जयेश मेहता और डीके जोशी का भी मानना है कि RBI दिसंबर में दरें घटाएगा।

दिसंबर में दरें कितनी घट सकती हैं?

अदिति नायर का कहना है कि RBI दिसंबर में दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। जयेश मेहता और डीके जोशी का भी कहना है कि RBI दिसंबर में दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

RBI FY25 के लिए GDP अनुमान बरकरार रखेगा?

इस सवाल पर अदिति नायर ने कहा कि RBI FY25 के लिए GDP अनुमान बरकरार रखेगा। इस सवाल पर जयेश मेहता और डीके जोशी ने भी उनकी हां में हां मिलाई।

RBI CPI अनुमान में बदलाव करेगा?

इसके जवाब में अदिति नायर ने कहा कि RBI CPI अनुमान में बदलाव नहीं करेगा। जयेश मेहता और डीके जोशी का भी कहना है कि RBI CPI अनुमान में बदलाव नहीं करेगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top