Markets

Stocks to Watch: शुक्रवार 8 अगस्त को इन 16 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: शुक्रवार 8 अगस्त को इन 16 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Last Updated on अगस्त 8, 2025 1:39, पूर्वाह्न by Pawan

Stocks to Watch: शुक्रवार, 8 अगस्त को शेयर बाजार में 16 कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रहेगी। इनमें तिमाही नतीजों, डील्स और रेगुलेटरी अप्रूवल्स के चलते तेज हलचल देखने को मिल सकती है। जानिए उन 16 प्रमुख स्टॉक्स की डिटेल, जो शुक्रवार को ट्रेडर्स और निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

LIC

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी LIC का शुद्ध मुनाफा 5.02% बढ़कर ₹10,987 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹10,461 करोड़ था। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम भी बढ़कर ₹1.19 लाख करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले यह ₹1.13 लाख करोड़ थी। गुरुवार को LIC का शेयर 0.71% गिरकर ₹886.40 पर बंद हुआ।

Titan

 

टाटा ग्रुप की टाइटन का जून तिमाही में मुनाफा 52.6% की बढ़त के साथ ₹1,091 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह ₹715 करोड़ था। कंपनी की कुल आय 24.6% बढ़कर ₹16,523 करोड़ रही। स्टॉक मामूली गिरावट के साथ ₹3,415 पर बंद हुआ।

Kalpataru Projects

कंपनी ने जून 2025 की तिमाही में 154% की जबरदस्त वृद्धि के साथ ₹213.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले यह ₹84 करोड़ था। कुल आय 34.5% बढ़कर ₹6,171.2 करोड़ रही। गुरुवार को शेयर 0.072% गिरकर ₹1,115 पर बंद हुआ।

Metropolis Healthcare

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.7% बढ़कर ₹45 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹37.9 करोड़ था। आय 23.2% बढ़कर ₹386 करोड़ पहुंच गई।

HPCL

हिंदुस्तान पेट्रोलियम का मुनाफा तिमाही आधार पर 30.3% बढ़कर ₹4,371 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹3,355 करोड़ था। कुल आय मामूली बढ़त के साथ ₹1.10 लाख करोड़ पर रही। शेयर 0.40% चढ़कर ₹403 पर बंद हुआ।

AU SFB

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को 7 अगस्त को RBI से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए ‘इन-प्रिंसिपल’ मंजूरी मिली। बैंक ने 3 सितंबर 2024 को इसके लिए आवेदन किया था। इस बदलाव से बैंक को अपनी सेवाएं और पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Apollo Tyres

टायर कंपनी का जून तिमाही मुनाफा 94.8% की भारी गिरावट के साथ ₹302 करोड़ से घटकर ₹12.8 करोड़ रह गया। हालांकि आय 3.6% बढ़कर ₹6,560 करोड़ रही। शेयर 0.48% की तेजी के साथ ₹437.20 पर बंद हुआ।

Bharti Airtel

सूत्रों के मुताबिक, प्रमोटर ग्रुप की कंपनी ICIL ने गुरुवार को करीब ₹9,310 करोड़ की ब्लॉक डील लॉन्च की, जिसमें 0.8% हिस्सेदारी बेची जाएगी। डील का फ्लोर प्राइस ₹1,862 प्रति शेयर तय किया गया, जो क्लोजिंग प्राइस से 3.15% कम है। शेयर ₹1,920.10 पर बंद हुआ।

Ramco Cements

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹36.5 करोड़ से बढ़कर ₹84.5 करोड़ हो गया यानी 131% की बढ़त। वहीं कुल आय मामूली रूप से ₹2,093 करोड़ से घटकर ₹2,074 करोड़ रही।

GIC

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का शुद्ध मुनाफा 80.7% बढ़कर ₹2,531 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹1,401 करोड़ था। नेट प्रीमियम इनकम 11.6% बढ़कर ₹11,274 करोड़ रही।

Godrej Consumer

गोदरेज कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.4% की मामूली बढ़त के साथ ₹452.5 करोड़ रहा। कुल आय 10% बढ़कर ₹3,662 करोड़ रही। बोर्ड ने ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Kalyan Jewellers

जून तिमाही में ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 48.6% बढ़कर ₹264 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹177.7 करोड़ था। आय 31.5% बढ़कर ₹7,268.4 करोड़ रही।

NALCO

सरकारी कंपनी NALCO का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 78.4% बढ़कर ₹1,049 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह ₹588 करोड़ था। कुल आय 33.2% बढ़कर ₹3,807 करोड़ रही।

Zydus Lifesciences

कंपनी को ZDS-Varenicline Tablets के लिए हेल्थ कनाडा से NOC मिला है, जो धूम्रपान छोड़ने में सहायता करता है। शेयर में 1.50% की तेजी के साथ यह ₹946.65 पर बंद हुआ।

BSE

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुनाफा ₹494 करोड़ से बढ़कर ₹539 करोड़ हुआ, यानी 9.1% की बढ़त। कुल आय ₹847 करोड़ से बढ़कर ₹958 करोड़ रही। इसमें 13.1% की बढ़त दिखी।

Crompton Greaves

कंपनी को जून तिमाही में झटका लगा है। मुनाफा 19.4% गिरकर ₹122.3 करोड़ रहा, जबकि आय 6.5% गिरकर ₹1,998.3 करोड़ रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। Stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top