Markets

Tata Group shares fall : टाटा ग्रुप के शेयरों में 30% तक की गिरावट, टाटा मोटर्स 3 महीने में 23% टूटा

Tata Group shares fall : टाटा ग्रुप के शेयरों में 30% तक की गिरावट, टाटा मोटर्स 3 महीने में 23% टूटा

Last Updated on दिसम्बर 13, 2024 18:53, अपराह्न by Pawan

Tata Group shares : कुछ महीनों से टाटा समूह के शेयरों में गिरावट है। ET की एक रिपोर्ट बताती है कि कमजोर दूसरी तिमाही के नतीजों के चलते टाटा ग्रुप के शेयरों में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। टाटा समूह के प्रदर्शन और उनपर दबाव की वजह पर गहराई से नजर डालें तो पता चलता है कि कमजोर Q2 नतीजों के चलते इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव बना है। दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा सालाना आधार 10 फीसदी घटा है। इस अवधि में टाटा मोटर्स की बिक्री 4 फीसदी घटी है। टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में महीने दर महीने आधार पर 2 फीसदी की मामूली बढ़त हुई है। टाटा स्टील के दूसरी तिमाही के मुनाफे का आंकड़ा सबसे कमजोर रहे हैं। यहां हम ये खबर ET के हवाले से दे रहे हैं।

टाटा समूह के शेयरों का प्रदर्शन

टाटा समूह के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स 52 हफ्ते की हाई से 32 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 23 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा कंज्यूमर 52 हफ्ते की हाई से 26 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 22 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। ट्रेंट 52 हफ्ते की हाई से 17 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 1 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा पावर 52 हफ्ते की हाई से 11 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 2 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाइटन 52 हफ्ते की हाई से 11 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 7 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा स्टील 52 हफ्ते की हाई से 19 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 1 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है। टीसीएस 52 हफ्ते की हाई से 3 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं, 3 महीने में इसने 2 फीसदी निगेटेव रिटर्न दिया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top