Uncategorized

TIME ने भी माना अडानी ग्रुप का लोहा, हिंडनबर्ग विवाद के बीच मिली गुड न्यूज

 

हिंडनबर्ग विवाद के बीच वैश्विक स्तर पर अडानी ग्रुप का दबदबा बना हुआ है। दरअसल, टाइम मैगजीन ने अडानी समूह की कंपनियों को वर्ल्ड बेस्ट कंपनीज- 2024 की सूची में रखा है। अडानी ग्रुप ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे समूह के कर्मचारियों की संतुष्टि, रेवेन्यू ग्रोथ के अलावा स्थिरता को दिखाता है। बता दें कि तीन मोर्चे पर मूल्यांकन किया गया है। इसमें कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्टैबिलिटी है।

टाइम की ओर से किए गए मूल्यांकन में अडानी ग्रुप की 11 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ पर विचार किया गया। अन्य तीन सूचीबद्ध कंपनियां इन आठ कंपनियों की सब्सिडयरी हैं।

1. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड

2. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड

3. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड

4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड

5. अडानी टोटल गैस लिमिटेड

6. अडानी सीमेंट्स लिमिटेड

7. अडानी पावर लिमिटेड

8. अडानी विल्मर लिमिटेड

समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट

इस बीच, शुक्रवार को अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। समूह से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति के कई स्विस खातों को जब्त किए जाने के बीच सात कंपनियों के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एक ताइवानी निवासी के कई स्विस बैंक खातों में जमा 31.1 करोड़ डॉलर (2,610 करोड़ रुपये) को जब्त कर लिया। अधिकारियों को संदेह है कि वह व्यक्ति समूह का मुखौटा हो सकता है। हालांकि, समूह ने इस आरोप का पुरजोर तरीके से खंडन करते हुए कहा कि वह न तो किसी स्विस अदालती कार्यवाही में शामिल है और न ही उसका कोई खाता जब्त हुआ है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular

To Top